U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

संगठन हित सर्वोपरिः रतन दीक्षित
उपजा की प्रतापगढ़ इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
डा0 शक्ति कुमार पाण्डेय (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)
Publised on : 20 April 2016,  Last updated Time 18:18
Ratan Dixit UPJAप्रतापगढ़ । स्थानीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र (अफीम कोठी) सभागार में उपजा की जिला शाखा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गत दिवस सम्पन्न हुआ। वर्ष 2016 की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के राष्ट्रीय महासचिव व उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने सभी चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

श्री रतन दीक्षित ने समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन में पद नहीं महत्वपूर्ण होता है बल्कि संगठन के प्रति समर्पण भाव का महत्व है। श्री दीक्षित ने उपजा के संस्थापना वर्ष 1966 से आज तक की प्रगति के बारे में विस्तार से समझाया तथा आयोजन के लिए प्रतापगढ़ शाखा को धन्यवाद दिया। श्री दीक्षित ने पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकारिता के विभिन्न आयामो एवं वर्तमान दौर में प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया की धारा में प्रिन्ट मीडिया के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होने कहा कि गत वर्ष यहां हुए प्रादेशिक सम्मेलन को देखकर अन्य जनपदों ने भी इस तरह के कार्यक्रम करने में रूचि दिखाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उपजा संतोष भगवन ने संगठन की एकता पर बल दिया तथा कहा कि आज के दौर में पत्रकार को भी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से जूझने व पार पाने में संगठन का योगदान महत्वपूर्ण है।

जनमोर्चा (इलाहाबाद) के कार्यकारी सम्पादक एमएन राय ने भी पत्रकारिता के मूल्यों पर चर्चा की तथा कहा कि सही तथ्य व धैर्य को पत्रकार अपने रोजमर्रा की लेखनी में अवश्य समाहित करे। समारोह को पूर्व महामंत्री अजय पांडेय, वर्तमान महामंत्री अमित शुक्ल, अनिल विद्यार्थी, दोस्त मोहम्मद, डा. ताज मोहम्मद, आनन्द मोदन ओझा आदि अनेक लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम शंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर संगम लाल त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय सहित पांच लोगों ने उपजा की सदस्यता ग्रहण की। समारोह की शुरूआत श्री दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। उपजा की प्रतापगढ़ जिला शाखा ने राष्ट्रीय महासचिव दीक्षित व श्री राय को अंगवस्त्रम् व वाग्देवी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ल, गिरीश ओझा, संगम लाल त्रिपाठी भंवर, राजेन्द्र ओझा, हरीश सैनी, डा. श्याम सुंदर शर्मा, बच्चा मिश्र, सौरभ कुमार शर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, जैनेन्द्र मिश्र, महफूज हसन, कपिल पांडेय, रणजीत सिंह, जय भगवान पांडेय, अम्बिकेश मणि त्रिपाठी, फूलचन्द्र पांडेय, तीर्थराज पटेल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष भगवन ने की।

 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET