U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

जौनपुर में दो लोगों की पीट पीट कर हत्या
Publised on : 20 April 2016,  Last updated Time 20:18
जौनपुर/थाना सुरेरी, दिनांक 20-04-2016 को समय 0530 बजे थाना सुरेरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिद्धूपुर निवासी प्रभुनाथ, चन्दन सिंह, धीरज पुत्रगण राय साहब, सुरेन्द्र सिंह पुत्र मेवालाल व पिन्टू पुत्र सुरेन्द्र सिंह द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही श्री लाल चन्द्र उम्र 50 वर्ष पुत्र राधे किशन सिंह व अजय सिंह पुत्र भृगुनाथ सिंह निवासी कस्बा व थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को गांव के बाहर लाठी डंडों से मारापीटा गया । जिससे श्री लाल चन्द्र की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा अजय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी ।
इस संबध्ंा में थाना सुरेरी पर मु0अ0सं0 236/16 धारा 147/302 भादवि बनाम राय साहब आदि 5 व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों राय साहब, सुरेन्द्र सिंह व पिन्टू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । मौके से एक तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद हुई । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राय साहब निवासी ग्राम सिद्धपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2-सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिद्धपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
3-पिन्टू निवासी ग्राम सिद्धपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
बरामदगी
1-एक तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस
2-एक मोटर साइकिल
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET