U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मेरठ में व्यापारी युवक की हत्या
Publised on : 21 April 2016,  Last updated Time 10:23
मेरठ। सिटी में बीती देर शाम अज्ञात हमलावरों ने चाट विक्रेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। मामला रुपयों के लेन देन का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी सुन्दरलाल की सेन्ट्रल मार्केट में विशाल चाट भण्डार के नाम से चाट की दुकान है। यहां वह और उनका बेटा मौहित (25) बैठते हैं। बीती देर शाम मोहित अपने नौकर के साथ बाजार मे गया था। वहां उसे दो युवकों ने पकड़ लिया और गाली गलौज की। इसके बाद निकट से उसकी गर्दन पर गोली मार दी। हत्यारों ने उसपर चार फायर और किये । इससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्टठा हुए उन्होंने मोहित को लोकप्रिय अपस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मोके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीसी दुबे और एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि हत्याकाण्ड में नगर के ही एक ब्याज कारोबारी युवक का नाम सामने आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहित ने किसी युवक से 15 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिये थे। वह उन रुपयों हर महीने ब्याज देता था। लेकिन इसके बाद भी उससे अभद्रता की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी।
 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET