U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सपा सरकार विकास के खोखले दावे कर रहीः सतीश चन्द्र मिश्र
लखनऊ में मेट्रो और एक्सप्रेस वे परियोजनाएं बसपा सरकार की देन, सपा सरकार ने योजनाओं के सिर्फ नाम बदले
Publised on : 21 April 2016,  Last updated Time 20:04
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा है कि अखिलेश सरकार जो भी विकास के दावे कर रही है वह सारे के सारे खोखले व दिशाहीन है, जिन कार्यों को अपना बताकर जनता के बीच में सीना ठोक रहे हैं, इनमें बड़े बड़े अधिकांश कार्यों की पूरी रूप रेखा पिछली बी0एस0पी0 सरकार में तैयार कर दी गयी थी।
श्री मिश्र ने कहा कि लखनऊ की महत्वपूर्ण मेट्रो रेल परियोजना बसपा सरकार के द्वारा वर्ष 2008 में प्रारम्भ की गई थी। फरवरी 2008 में डी0एम0आर0सी0 और एल0डी0ए0 के बीच में अनुबन्ध हुआ था, इसका सरकारी गजट टेक्नीकल सर्वे जुलाई 2008 में हुआ और अक्टूबर 2008 में एल0डी0ए0 द्वारा इस परियोजना की कार्य योजना को स्वीकृत दी गई। इसके पश्चात् जुलाई 2011 में इसकी डी0पी0आर0 केन्द्र सरकार को भेज दी गई थी।
बहुजन समाज पार्टी के महासचिव ने कहा कि सपा सरकार एक्सप्रेस वे परियोजना को भी अपनी उपलब्धि बता रही है जब कि एक्सप्रेेस वे परियोजना बसपा सरकारी में ही प्रारम्भ हो गई थी इसकार सरकारी गजट नोटिफिकेशन 20 अप्रैल 2008 में हो गया था, जिसके तहत 14 जिलों को जोड़ते हुए यह परियोजना उ0प्र0 के विकास को ध्यान में रखकर बसपा सरकार द्वारा मंजूर की गई थी, परन्तु सपा सरकार ने इस परियोजना का स्वरूप और नाम बदलकर कन्नौज सैफई जाने हेतु अपने लिए बना लिया।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि गोमती रिवर फ्रन्ट योजना भी बसपा कार्यकाल में सितम्बर 2008 में ही प्रारम्भ हो गई थी, इसका आर0एफ0क्यू0 (रिक्वेस्ट फार क्वालीफिकेशन) भी भेज दिया गया था। इस योजना को गोमती को साफ और निर्मल बनाने के लिए अंगीकृत किया गया था। इस परियोजना के तहत बसपा सरकार ने एशिया का सबसे बड़ा एस0टी0पी0 (सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट) भी भरवारा गोमती नगर में बनाया था जो गोमती रिवर फ्रन्ट के सौन्दर्यीकरण निर्मल करण का ही हिस्सा है।
राष्ट्रीय महासचिव श्री सतीश चन्द्र मिश्र ने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ललितपुर विद्युत परियोजना बसपा सरकार ने ही प्रारम्भ किया था और यही नहीं उ0 प्र0 को 24 घन्टे बिजली की सप्लाई देने के लिये मा0 बहन जी ने कई अन्य अति महत्वपूर्ण कार्य परियोजना भी प्रारम्भ की थी, जिससे कि 10000 मेगावाट का अतिरिक्त विद्युत उत्पादन हो सके, किन्तु सपा सरकार की घोर लापरवाही की वजह से इन परियोजनाओं का कुछ हिस्सा ही प्रारम्भ हो सका।
इसी प्रकार कई बसपा की कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को जैसे कि कन्या धन, पेंशन योजना आदि भी सपा सरकार सिर्फ नाम बदलकर चला रही है। ठीक उसी प्रकार जैसे कि गोमती नगर में बसपा सरकार द्वारा बनाये गये डा0 भीमराव अम्बेडकर उद्यान का नाम बदलकर जनेश्वर मिश्रा पार्क कर दिया गया है।
वास्तव में वर्तमान सपा सरकार आज केवल अराजकता गुण्डई जनता का शोषण तथा भाजपा के साथ मिलकर साम्प्रदायिकता का खेल खेल रही है।
 

 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET