U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

राजधानी में बर्बर हत्याकाण्डः शिक्षक को पंचायत में पीट-पीट कर मार डाला
Publised on : 21 April 2016,  Last updated Time 10:24
लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद में प्रेम प्रसंग में एक शिक्षकी बर्बरता पूर्वक पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शिक्षक को भरी पंचायत में बंधक बनाया गया और उसके बाद घर में कैद कर लिया गया। उसे ग्रामीणों ने तब तक पीटा जब तक उसके प्राण पखेरू नहीं उड़ गए। मृतक शिक्षक पर आरोप था कि उसका गांव की ही एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते गत दिनों से वह छात्रा को गांव से भगा ले गया था। इस पर गांव वालों ने पंचायत करने के बहाने उसे बुलाया और बंधक बना लिया। बाद में उसे चारपाई से बांध कर दिन भर पीटा गया। तपती दुपहरी में लोहे की राड़, पाइप और बेल्ट से पिटाई के चलते उसकी मौत हो गई। बर्बरता पर उतारू ग्रामीण उसे दिन भर पीटते रहे। गांव में किसी को भी उस पर रहम नहीं आया बल्कि जो भी आता उसकी पिटाई करते।

मामला मलिहाबाद के गोजिहार गांव का है। यहां की एक इंटर की छात्रा का माल थाना क्षेत्र के मलखापुर गांव निवासी शिक्षक राजकुमार यादव (35) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 18 अप्रैल को छात्रा अचानक लापता हो गई थी। इस पर गांव वालो ने शिक्षक पर संदेह किया। इसी के बाद गोजिहार गांव में पंचायत बुलायी गई। इसमें शिक्षक को बहाने से बुला लिया गया। यहां ग्रामीणों के सामने शिक्षक ने छात्रा के अपरहरण और उसे दूसरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर रखने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद गांव वाले गए और छात्रा को ले आये। लेकिन, उन्होंने शिक्षक को मुक्त नहीं किया। उन्होंने शिक्षक को बंधक बना लिया और मारने पीटने लगे। उसे मरते दम तक पीटा गया। मृतक के पिता ने छात्रा के पिता और दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET