U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अवैध सम्बन्धों के शक में पत्नी सहित तीन बच्चों को काट डाला
Publised on : 21 April 2016,  Last updated Time 23:19
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरूवार सुबह एक पति ने अवैध सम्बन्धों के शक में अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। जिससे पत्नी व एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है। दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे संतोष पुत्र छंगा पासी के घर एकाएक हृदय विदारक चीख पुकार का शोर सुनकर संतोष के पडोसी शिवकुमार व अन्य दर्जनों ग्रामीण संतोष के घर पर एकत्र हो गये और उसका बंद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। किन्तु निरंतर चीखे तेज होने व दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने दरवाजे का एक भाग किसी प्रकार अलग कर जब भीतर घुसे तो देखा कि पूरे घर में खून ही खून फैला हुआ था। संतोष की पत्नी माया 40 वर्ष तथा उसकी बेटी रोली 15 वर्ष घर के बरामदे व छप्पर के नीचे के पलंग व बिस्तरों पर मृत पडी थी तथा पूरे घर में कई स्थानों पर खून फैला था। घटना को देखकर गांव के लोग दंग रह गये। घटना को अंजाम देकर संतोष भागना चाहता था किन्तु ग्रामीणों ने उसे रोककर रामपुर मथुरा थाना पुलिस को सूचना दी। संतोष ने धारदार बांके से अपनी पत्नी व पुत्री की जहां निर्मम हत्या कर दी थी। वहीं उसके हमले से 17 वर्षीय बेटी मोनिका, 12 वर्षीय बेटा प्रांशू गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह व उनके सहयोगियों ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से घायल दोनो बच्चों को ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज सोनकर, उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, सीओ वीबी सिंह तथा महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी, थाना थानगांव थानाध्यक्ष, थाना सदरपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव गौरा पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना के बाद थाना रामपुर मथुरा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष जयशंकर ने बताया कि हत्यारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ पर पत्नी पर बदचलनी का आरोप लगाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। शवों को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET