U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

चोरी गई लाइसेंसी बंदूक बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Publised on : 23 April 2016,  Last updated Time 19:22
लखीमपुर-खीरी। जनपद के निघासन थाना क्षेत्र मे पुलिस ने चोरी गई लाइसेंसी बंदूक समेत दो युवको को गिरफ्तार करके उनका चालान भेजा है। ग्राम गदियाना निवासी सद्दीक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लाइसेंसी बंदूक लेकर ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। खेत जोतते समय बंदूक ट्रैक्टर के ऊपर लगी छावनी में लड़ जाती थी जिसके चलते उसने लाइसेंसी बंदूक खेत की मेढ़ पर रख दी और खेत जोतते हुए दूसरी दिशा में चला गया। आरोप है कि इसी बीच गदियाना के दो व्यक्ति आए और मेढ पर रखी बंदूख को चोरी करके लेकर चल दिए। उनको जाता हुआ देख सद्दीक ने उन्हे रोंकने की कोशिश की लेकिन वह लोग नहीं रूके। आरोप यह भी है कि जब सद्दीक ने बंदूख चोरी की आरोपियो के घर मे की तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इस पर सद्दीक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बंदक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने शनिवार सुबह गहरा पुल के पास दोनों आरोपियो महहर व हारुन निवासी गदियाना को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने प्रधान सगीर अहमद की हत्या की थी। सद्दीक उनके पक्ष में था। दोनों आरोपी बंदूक चोरी करके सद्दीक पक्ष पर उसी की लाइसेंसी बंदूक से गोली आदि मारने के बाद फंसाने के फिराक में थे जिसके चलते दोनों ने बंदूूक चोरी की थी।

अनियंत्रित बाइक पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल
लखीमपुर-खीरी। जनपद के थाना सिंगाही क्षेत्र मे अनियंत्रित बाइक पलटने से एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम शीतलापुर निवासी 40 वर्षीय शामली अपने भतीजे विनोद के साथ बाइक से निघासन जा रहा था। इसी बीच सिंगाही के पास बनीं तीसरी पुलिया पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेंड़ से टकरा गई जिससे शामली पुलिया के नीचे बह रहे पानी में जा गिरा तथा बाइक के पीछे बैठा विनोद भी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शामली को बाहर निकलवाकर दोनों घायलो को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने शामली को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल विनोद का उपचार जारी है।

बस की टक्कर से वृद्ध की मौत
लखीमपुर-खीरी। जनपद के थाना निघासन क्षेत्र मे तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम लखाही निवासी दामोदर कश्यप (60) अपने किसी काम से पैदल ही ढखेरवा चौराहा जा रहे थे, तभी शारदा नहर पुल पार करते समय पीछे से आयी तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मृतक दामोदर के बेटे छोटू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET