U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

ग्रामोदय से भारत उदयः 14 मंत्री यूपी में सुनेंगे पीएम से मन की बात
Publised on : 23 April 2016,  Last updated Time 23:22
लखनऊ 23 अप्रैल 2016, कल ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम में भाजपा के नेतागण प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद रहेगें। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी गाजियाबाद जिले में रहकर पार्टी का कार्यक्रम करेंगे। मा0 प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ गाजियाबाद में रहेगें। मा0 राजनाथ सिंह वाराणसी, स्मृति ईरानी अमेठी, मा0 कलराज मिश्र देवरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी मेरठ जिला, मंत्री महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर,ज0वी0के0 सिंह हापुड़, मा0 ओम प्रकाश माथुर अलीगढ़ जिला, मंत्री रामशंकर कठेरिया आगरा जिला, पार्टी सचिव श्रीकान्त शर्मा मथुरा, मंत्री संतोष गंगवार बरेली जिला, मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, रहेगें।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि झांसी जिले में मंत्री उमाश्री भारती, हमीरपुर में स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री निरंजन ज्योति फतेहपुर, कैबिनेट मंत्री मनोहर पार्रिकर रायबरेली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ0 दिनेश शर्मा लखनऊ जिला, अशोक कटारिया बाराबंकी, आशुतोष टण्डन फैजाबाद और मनोज सिन्हा गाजीपुर, सूर्य प्रताप शाही कुशीनगर, रमापति रात त्रिपाठी गोरखपुर, जिले में पार्टी के कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक आजमगढ़, डाॅ0 चन्द्रमोहन एटा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव बाराबंकी में रहेगे।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री मा0 अमित शाह जी, मा0 राजनाथ सिंह, मा0 स्मृति इरानी, मा0 ओम प्रकाश माथुर एव मा0 कलराज मिश्र ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम में रहकर कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करेगें। कल 3 बजे से 5 बजे के मध्य ग्रामो में चैपाल लगाकर कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुनेगे।
 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET