U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

आग से तीन दर्जन घर राख, किषोर जिंदा जला
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 24 April 2016,  Last updated Time 19:48
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिम्मापुर्वा में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से एक घर के छप्पर मंे लगी आग ने विकराल रुप धारण करते हुए 38 घरों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया, वहीं 12 वर्षीय बालक आग की चपेट मंे आकर काल के गाल में समा गया। आग की लपटों व चीख पुकार को सुनकर आसपास के गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहंुंची, और कड़ी मषक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हांलाकि आग से लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई गयी है। घटनास्थल पर आलाधिकारी पहुंच गये और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं राजस्वकर्मी आग से हुए नुकसान के आंकलन में जुट गये हैं।
शनिवार की देर रात ग्राम भिम्मापुर्वा निवासी हरिषचन्द्र के बंगले मंे अज्ञात कारणों से लगी आग को जब तक कोई समझ पाता तब तक हवा के झोंकों ने आग को विकराल कर दिया और उग्र रुप धारण कर आग ने संतोष, रामसागर, श्रीकृष्ण, रामलावन, विनोद, विपिन, श्यामबाबू, राकेष, विनय, गुड्डू, षिवचरन, रामप्रकाष, नारेन्द्र, रामनरेष, मथुरा, चन्द्रषेखर, प्रेम चन्द्र, बलवीर, रामविलास, सुषील, ठाकुर प्रसाद, निर्मल, गोविन्द, राजकुमार, जयराम, रामरहीस, नीरज, सर्वेष, जयसिंह, रोषनलाल, बृजनन्दन, वीरपाल, रामनारायण, जदुनाथ, अनिल, ओमकार के फूस के बने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के विकराल रुप को देख फूस के बने बंगलों मंे सो रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और जिसे जहां जगह मिली उस ओर दौड़ पड़ा। इसी दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने का भी भरसक प्रयास किया किन्तु आग के विकराल रुप के आगे उनकी एक न चली। धूएं का गुबार और आग की उठ रहीं उंची लपटों को देख आसपास के गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। इसी बीच रामप्रकाष वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र फूस के बंगले में फंस गया और आग की लपटों ने उसे काल के गाल में समा लिया। ग्रामीणांे ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहंच गयीं, और लगभग एक घंटे की कड़ी मषक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, किन्तु तब तक ग्रामीणों की गृहस्थियां राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थीं। घर की गृहस्थी को राख का ढेर देख और बालक की मौत से गमगीन ग्रामीणांे के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, चारों ओर चीख पुकार का माहौल व्याप्त था। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही सदर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सदर तहसीलदार राजेष कुमार मौके पर पहुंच गये और पीड़ित ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद
दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।
फूस के बंगले में रखे कपड़ों व अन्य सामान को बचाने में बालक की गयी जान
कन्नौज। आग की लपटों की परवाह न कर रामप्रकाष वर्मा का 12  वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र अपने कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान बचाने के लिए अपने फूस के बंगले में घुस तो गया, किन्तु जब वह बाहर की ओर निकलने का प्रयास करने लगा तभी आग ने पूरे बंगले को अपनी चपेट मंे ले लिया, जिससे पुष्पेन्द्र चारो ओर से आग से घिर गया। काफी देर तक पुष्पेन्द्र बाहर निकलने की जद्दोजहद करता रहा, किन्तु धंूए की वजह से उसका दम घुटने लगा और आग ने उसे अपनी आगोष मंे ले लिया। 
शादी की खुषियां भी हुई राख
कन्नौज।  ग्राम भिम्मापुर्वा निवासी रामसागर के घर लगी आग ने उसकी पुत्री की शादी की खुषियों को काफूर कर दिया। हाल ही में रामसागर की पुत्री सुमन का विवाह होने वाला था। जिसके लिए उसने तिनका-तिनका जोड़ शादी के दहेज का सामान एकत्र किया था। शनिवार की रात्रि गांव मंे लगी आग ने पुत्री के दहेज के सामान को जलाकर राख कर दिया। आग की तपिष से रामसागर व उसके परिवार के आंसू थम नहीं रहे हैं।
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET