U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मरीज बनकर आये बदमाशो ने डॉक्टर को लूटने का किया प्रयास
Web Title: Femalle patiant arrest in atampt of loot
Tags: Muradnagar, doctor, loot
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 26 April 2016,  Last updated Time 18:37
मुरादनगर। चिकित्सक के घर में सोमवार देर सायं मरीज बनकर आये बदमाशो ने लूट का प्रयास किया। चिकित्सक की पत्नी के शोर मचाने पर कॉलोनीवासियो से घिरता देख बदमाश फरार हो गए। बदमाशो के साथ आई एक महिला को कॉलोनीवासियो ने दबोच लिया और पुलिस को सौप दिया। महिला सहित बदमाशो की संख्या पांच बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नगर की न्यूू डिफैंस कॉलोनी में आर0एस0राणा अपने परिवार सहित रहते है। वह भारतीय जीवन बीमा कम्पनी में एजेंट के साथ चिकित्सक भी है। चिकित्सक ने बताया कि सोमवार रात्रि में करीब साढे बजे एक व्यक्ति महिला सहित उनके पास मरीज बनकर आये। जिस पर उसकी पीडा देखकर चैकप करने के लिये अंदर बुलाया,बताया कि अंदर घुसते उनके पीछे तीन युवक ओर घुस आये। ओर उन्होनें मकान में विद्युत सप्लाई बंद कर दी। जिस पर चिकित्सक ने इस कारण पूछता तो बदमाशो ने लूट के इरादेे से चिकित्सक के पीछे भाग लिये । यह देख किसी तरह उन्होनें अपने को कमरे में बंद कर। वह चिकित्सका पत्नी सुनीता बदमाशो से भिड़ गयी और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर वहाँ निकटवर्ती कॉलोनिवासियो की भीड़ उनके मकान की ओर दौड़ पडी। बदमाशो ने कॉलोनिवासियो की भीड़ अपनी ओर आता देख वहँा से भाग खडे हुये। बताया गया है कि लेकिन बदमाशो के साथ आई निधि नाम की महिला को कॉलोनी वासियों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। कॉलोनी में लूट के इरादे से घर में बदमाशो की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते चिकित्सक के घर पर लोगो का तांता लगा रहा।
अधिकारी कथन: एसओ सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि चिकित्सक आरएस राणा ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया कि पकड़ी गई महिला ने अपना नाम निधि सोनी निवासी परतापुर मेरठ बताया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि तीन माह पूर्व उसका पति वाहन चोरी का आरोप लगाते हुए मोदीनगर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत कराने के लिए पैसे की जरुरत पड़ रही थी। पति क ो छुडाने के लिये महिला ने महिला ने अन्य दो युवको के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। महिला पहले कई बार डॉक्टर के मकान पर मरीज बनकर आई थी। बताया कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।
   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET