U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पटाखों में विस्फोट किशोरी की मौत, दो गम्भीर
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 26 April 2016,  Last updated Time 18:38
रायबरेली, सृष्टि संवाद। महराजगंज क्षेत्र के सलेथू गांव में आग के कारण पटाखों में हुए विस्फोट से जहां एक किशोरी की मौत हो गयी वहीं गृहस्वामी व उसकी बेटी घायल हो गये। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गृहस्वामी की हालत गंभीर बतायी गयी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेथू निवासी पीर मोहम्मद पटाखा बनाने का कार्य करता है, इसके लिए उसने तालाब के किनारे एक कच्ची कोठरी तैयार की है। इधर कुछ बने हुए पटाखे उसने घर में रख रखे थे। आज खाना बनाते समय उठी आग की चिंगारी पटाखों में छू गयी, तभी भीषण विस्फोट हुआ और खाना बना रही शफीकुन निशा (19) पुत्री पीरमोहम्मद बुरी तरह झुलस गयी। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
विस्फोट से पीर मोहम्मद व उसकी दूसरी बेटी रहमतुन निशा गंभीर रूप से झुलसे। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के कारण घर को भी नुकसान हुआ और गृहस्वामी भी तहस नहस हो गयी। बताया जाता कि विस्फोट से कुछ जानवर भी जख्मी हुए लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET