U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

यूपी में सूखा अनुश्रवण प्रकोष्ठ स्थापित
Web Title: UP Government set drought monitoring cell
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 28 April 2016,  Last updated Time 20:26
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सचिव, राजस्व एवं राहत आयुक्त अनिल कुमार ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों विशेषकर बुन्देलखण्ड में सूखे की विषम स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव  राजा राम की अध्यक्षता में ‘सूखा अनुश्रवण प्रकोष्ठ’ की स्थापना की है।

उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक अमित कुमार श्रीवास्तव तथा राजस्व विभाग-11 के अनुभाग अधिकारी  कमलाकांत को इस प्रकोष्ठ का सदस्य नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रकोष्ठ सूखे के सम्बन्ध में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्बन्धित विभागों, संस्थाओं एवं जनपदों से सूचना प्राप्त कर प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया कि सूखा अनुश्रवण प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली कार्य योजनाओं का शासन द्वारा भी निरन्तर अनुश्रवण किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सूखे की समस्या के निराकरण हेतु पर्याप्त धनराशि के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश निर्गत किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जन सामान्य के उपयोग हेतु सूखे के सम्बन्ध में किसी जानकारी एवं समस्या के निराकरण के सम्बन्ध राहत आयुक्त कार्यालय में कण्ट्रोल रूम की भी स्थापना की गयी है तथा सूखे की स्थिति के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा बापू भवन स्थित राहत आयुक्त कार्यालय में टोल फ्री नम्बर-1070 स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त राहत आयुक्त कार्यालय में दूरभाष संख्या-0522-2237515 भी संचालित है।

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET