लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने आज उत्तर प्रदेश विधान
परिषद के 6 रिक्त स्थानों पर नये सदस्यों के नाम
निर्देशन हेतु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अग्रसारित
की गयी 4 व्यक्तियों की सूची में से बलवंत सिंह
रामूवालिया, जहीर हसन ‘वसीम बरेलवी‘ तथा मधुकर जेटली के
नाम पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
श्री नाईक ने मुख्यमंत्री द्वारा नाम निर्देशन हेतु
प्रेषित सूची में राजपाल कश्यप के संबंध में कुछ बिन्दुओं
पर जानकारी मांगते हुए उन्हें एक पत्र भी भेजा है।
राज्यपाल के अनुमोदन हेतु आज सायं पत्रावली राजभवन को
प्राप्त हुई थी। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व राज्यपाल ने
गत वर्ष 2 जुलाई, 2015 को राज्य सरकार द्वारा विधान
परिषद में नाम निर्देशन हेतु अग्रसारित की गयी सूची में
से श्रीराम सिंह यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा,
रामवृक्ष सिंह यादव तथा जितेन्द्र यादव के नाम पर अपनी
सहमति प्रदान कर दी थी।