U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Noida: दरोगा की हत्या में वांछित पचास हजार की ईनामी बदमाश गिरफ्तार
उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 29 April 2016,  Last updated Time 21:16
गौतमबुद्धनगर/थाना दादरी, दिनांक 25.04.16 को प्रातः कस्बा दादरी नई बस्ती में मु0अ0सं0 137/16 धारा 392 भादंवि में वांछित मजारिया हिस्ट्रीशीटर 128ए जावेद पुत्र वारसी अपने गैंग के सदस्यों के साथ मौजूद होने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश के दौरान जावेद, तोता व फुरकान आदि 4-5 बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग में थाना दादरी चैकी कोर्ट में तैनात उपनिरीक्षक श्री अख्तर खान मूल निवासी गली नं0-7, किला रोड, एग्रीकल्चर फार्म, ए0एम0यू0, थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश औरंगजेब घायल हो गया । जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । तलाशी के दौरान उक्त मकान से अवैध शस्त्र बरामद हुए। अभियुक्त जावेद के विरूद्ध थाना दादरी व दिल्ली के थाना करोलबाग, आनन्द बिहार, हरीनगर, पश्चिमी बिहार, आर0के0पुरम, पाण्डव नगर, संगम बिहार पर लगभग डेढ़ दर्जन विभिन्न संगीन धाराओं के अभियोग पंजीकृत हैं।
इस संबंध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 227/16 धारा 147/148/149/307/302 भादवि बनाम जावेद आदि 6 व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त फुरकान, तोता व जावेद की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किये गये ।
दिनांक 29-04-2016 को प्रातः थाना दादरी पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर चितौड़ा उमंग बाईपास से अभियुक्त फुरकान को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जीवित व खोखा कारतूस बरामद हुए। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं । इस संबंध में थाना दादरी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त फुरकान को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-फुरकान पुत्र सगीन निवासी नई आबादी मुनीम वाली गली कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर ।
बरामदगी
1-एक तमंचा 315 बोर, जीवित व खोखा कारतूस
Mahoba: मार्ग दुर्घटना में चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत रामूवालिया और वसीम बरेलवी समेत तीन विधान परिषद् में नामित

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET