U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
लोकायुक्त जांच में दोपी पाये जाने पर
मंत्री अवधपाल सिंह का इस्तीफा
Tags: Avadh Pal Singh Yadav Minister of State for Animal Husbandry and Dairy Development resigns voluntarily, resignation accepted by Governer B.L.Joshi
Publised on : 2011:08:17       Time 19:57                          Update on  2011:08:17       Time 19:57     

लखनऊ, 17 अगस्त। (उप्रससे)। लोकायुक्त जांच में दोषी पाये जाने पर प्रदेश के पशुधन और दुध विकास रायमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अवध पाल सिंह यादव ने आज मंत्रीमण्डल से त्यागपत्र दे दिया है। श्री यादव का त्यागपत्र तत्काल रायपाल ने स्वीकृत करते हुए उनके विभाग को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सौंप दिया है। श्री यादव ने त्यागपत्र में कहा है कि उनकी बहुजन समाज पार्टी में निष्ठा बनी रहेगी।
ज्ञातव्य है कि गत दिवस लोकायुक्त एन.के.मेहरोत्रा ने श्री यादव पर लगाये गए आरोपों को जांच में सही पाया था। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट कल ही मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के साथ ही विपक्ष पर मंत्री अवधपाल सिंह यादव के त्यागपत्र के लिये दबाव बनाना शुरु कर दिया था। तीनों प्रमुख विपक्षी दलों कांग्रेस, भाजपा और सपा ने मंत्री से त्यागपत्र की मांग की थी। मंत्री पर आरोप लगने तथा लोकायुक्त जांच में उनकी पुष्टि होने से प्रदेश सरकार भी सांसत में फंस गई थी। इसी के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया था। कल मंत्री ने कहा था कि वे इसका जबाव उचित फोरम पर देंगे। किन्तु हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम में दोपहर बाद मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने त्यागपत्र में कहा कि वे स्वेच्छा नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे रहे हैं ताकि उन पर लगे आरोपों की निष्पक्षता के साथ जांच हो सके। श्री यादव के त्यागपत्र को तत्काल मुख्यमंत्री मायावती ने रायपाल बी एल जोशी के पास भेज दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। त्यागपत्र स्वीकृति किये जाने की अधिसूचना मंत्रिपरिषदीय सचिव शशांक शेखर सिंह ने जारी कर दी है। उधर श्री यादव के विभाग पशुधन और दुघ्ध विकास को वरिष्ठ मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को दे दिया गया है।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET