U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
दिल्ली-लखनऊ हाईवे चौथे दिन भी बंद
Tags: 
Publised on : 2011:08:19       Time 23:50                               Update on  : 2011:08:19       Time 23:50

बरेली, 19 अगस्त। (उप्रससे)। । पहाडों पर हो रही लगातार बारिश के कारण सभी नदियों के उफान पर हाने से आज चौथे दिन भी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैफिक बंद रहा। मुरादाबाद बिजनौर, दिल्ली, मेरठ, शाहजहांपुर और लखनऊ की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को बदले रूट से चलाया जा रहा है। जिससे करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त वाहनों को चलना पड रहा है। वैकल्पिक रूट पर वाहनों का दबाव बढने से इन पर भी जाम की स्थिति बनने लगी है। वाहनों को कई घंटों तक जाम में ख़डे होने से लोगों की दिक्कत बढने लगी है।
पहाडी और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश का पानी जिले से निकलने वाली कोसी, रामगंगा, गंगा, ढेला, गागंन नदियों में आ गया है जिससे सभी छोटी बडी नदियां उफान पर हैं। कुमाऊं से निकलने वाली कोसी नदी में आ रहा पानी स्तर बना हुआ है। यह चार दिन में न तो घटा है और न ही बढा है। जिससे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुरादाबाद और रामपुर के बीच हाईवे चार दिन से पानी में डूबा हुआ है और यातायात पूरी तरह बंद है। मुरादाबाद से रामपुर के बीच महज एक घंटे की दूरी अब दो से तीन घंटे में पूरी हो रही है। मेरठ और दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को गजरौला से संभल, चंदौसी और शाहबाद के रास्ते रामपुर पहुंचाया जा रहा है। इसी रास्ते से बरेली और लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चलाया जा रहा है। बिजनौर और सहारनपुर से रामपुर जाने वाले टै्रफिक को मुरादाबाद से बिलारी, शाहबाद के रास्ते रामपुर पहुंचाया जा रहा है। इसी मार्ग से बरेली और रामपुर का ट्रैफिक बिजनौर की तरफ जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET