U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
सहारनपुर में अन्ना की आंधी, समर्थन में आयी छात्र-छात्राएँ
Tags: 
Publised on : 2011:08:19       Time 10:46                               Update on  : 2011:08:19       Time 10:46

सहारनपुर, 20 अगस्त। (उप्रससे)। भ्रष्टाचार के विरोध में दिल्ली से शुरू हुई अन्ना हजारे की आंधी ने जनपद में दूसरे दिन नगर में तूफान का रूप ले लिया। जनपद से राजनैतिक संगठनों के साथ साथ स्कूली संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों सहित जनता जर्नाधन ने अन्ना के समर्थन को समर्थन करते हुए जनपद के विभिन्न हिस्सों सहित तहसील देवबंद में सर्व समाज के लोगो ने एक दिवसीय अनशन किया और भ्रष्टाचार के विरोध में जुलूस निकाला।
उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा अन्ना हजारे के आन्दोलन को पूरी तरह समर्थन दिया गया। उत्तर प्रदेश जन कल्याण मचं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान चौ0 ओम पाल सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार और सिविल सोसायटी को मिलकर भ्रष्टाचार दूर करने के लिए मिलकर लोकपाल विद्यायक बनाना चाहिए जिससे देश से अपराध व भ्रष्टाचार दूर हो। मचं के कार्यकर्ता प्रर्दशन करते हुए और भ्रष्टाचार के विरूध नारेबाजी करते हुए। रेलवे स्टेशन के निकट किये जा रहे सर्व समाज के धरने पर पहुचे और प्रर्दशन करने वालो में राम कला सैनी, फैसल नूर, खेमकरण कश्यप, दीपक त्यागी, सुरेश राठी आदि शामिल रहें। उधर नीतिन गुप्ता, रीतेश बंसल के सयाेंजन में एक दिवसीय अनशन का आयोजन किया गया। अनशन को सम्बोधित करते हुए नीतिन गुप्ता रीतैश बंसल ने कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई कुप्रशासन से जनता दुखी है नीकिल गर्ग, संजीव सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में युवा वृद्व सरकारी गैर सरकारी लोग अन्ना टीम को पुर्ण समर्थन कर रहें है। आई0 आई0 के चयरमेन सुधीर गर्ग बबली ने कहा कि आज पूरा देश अन्ना के साथ इसलिए केन्द्र सरकार सयम से काम ले। अनशन में बैठने वालो में ओम प्रकाश सैनी, सुनील सैनी, पवन कुमार, मनोज अग्रवाल मन्नी वीनोद कुमार, राकेश शर्मा, कमल गर्ग आदि शामिल रहें। उधर जैन समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगो ने एक जुट होकर नगर के बाजारो में जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन कारी श्री दिगम्बर जैन, मन्दिर पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में नारे बाजी करते हुए नगर के बाजारो से गुजरते हुए एम0 बी0 डी0 चौक पहुचे और भ्रष्टाचार के विरूध जोरदार नारे बाजी की। इस दौरान अनील जैन, अनुज जैन, सन्जीव कल्लन, रतज धवन, अकिंत जैन, सुरेश जैन, सुधीर जैन ,सुनील जैन ,प्रदीप गर्ग, आदि मौजूद रहें।
मकान में घुसे ट्रक ने पहुंचाया मकान मालिक को 6 लाख का नुकसान
सहारनपुर, 20 अगस्त। (उप्रससे)। तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। ट्रक कमरा व बरमदा तोडता हुआ मकान में ही स्थित परचून की दूकान में घुस गया जिससे मकान मालिक को 6 लाख रूपये का नुकसान पहुंचाया है। दुर्घटना में दुकान पर समान खरीद रहा एक युवक घायल हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र स्थित ग्राम राजुपूर निवासी अफजल पुत्र बशीर ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का मुरसद पुत्र ईरशाद ने ट्रक संख्या एच0 आर0 58ए04552 तेजी व लापरवाही के साथ चलाते हुए उसके मकान में टक्कर मार दी। ट्रक मकान का बरामदा व कमरा तोडता हुआ उसकी परचून की दुकान में घुस गया। जिससे दुकान पर सामान खरीद रहा इमरान पुत्र अबुल घायल हो गया। अफजल ने बताया कि ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने से उसके मकान व दुकान में लगभग 6 लाख रू0 का नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET