Home>News |
राहुल के क्षेत्र में
कांग्रेस नेता का अन्ना को समर्थन |
Tags: Congress leader support
to Anna Hajare |
Publised
on :
2011:08:19
Time 10:16
Update on :
2011:08:19
Time 10:16 |
अहिंसक आन्दोलन का दमन करना
अलोकतांत्रिक
राहुल गांधी से किया मुद्दे पर कार्रवाई
करने की मांग
सुलतानपुर
18अगस्त (उप्रससे) : संजय गांधी के सहयोगी
रहे पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता राम सिंह
ने अन्ना हजारे की मुहिम का समर्थन किया
है। उन्होंने कहा है कि अपनी मांगों के
लिए अहिंसक तरीके से संघर्ष कर रहे लोगों
के दमन की कोशिश लोकतंत्र के लिए
दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया
है कि केन्द्र सरकार व संगठन में कुछ ऐसे
लोग सक्रिय हैं जो अपनी गलत सलाह देकर
सरकार व पार्टी की समस्याएं बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने सलाह दी कि पार्टी को ऐसे लोगों
के विरूध्द कार्रवाई करनी चाहिए।
अमेठी के पूर्व सांसद स्व. संजय गांधी के
निकट सहयोगी रहे पूर्व सांसद राम सिंह
चांदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के
विधायक रह चुके हैं। 1989 में सुलतानपुर
संसदीय क्षेत्र से जनतादल के टीक पर वह
सांसद चुने गये थे। उस समय स्व. राजीव
गांधी अमेठी के सांसद थे। श्री सिंह
वर्तमान में कांग्रेस नेता हैं।
श्री सिंह ने कहा कि देश में ऊपर से नीचे
तक फैले भ्रष्टाचार से आम आदमी त्रस्त है।
चारों तरफ अविश्वास व निराशा का माहौल है।
सरकारें इस समस्या से निपटने में विफल रही
हैं। यही कारण है कि पूरे तंत्र से लोग
निराश हो चुके हैं। ऐसी विषम परिस्थिति
में कार्यपालिका में न्याय पालिका को दखल
देना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को आत्मचिंतन
करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अन्ना
हजारे व बाबा रामदेव अच्छी नियत से
भ्रष्टाचार के विरूध्द लड़ाई लड़ रहे हैं तो
उनका दमन करने बजाय उनसे संवाद करना चाहिए।
उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई की सत्ता
व संगठन में शामिल कुछ लोग सरकार व पार्टी
को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी
से मांग की है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता
से लेकर कार्रवाई करें। |
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा,
यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा,
यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar
Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB
NEWS |
Summary: |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |