Publised
on :
2011:08:19
Time 17:10
Update on :
2011:08:19
Time 17:10
नई
दिल्ली, 19 अगस्त। (उप्रससे)। उच्चतम
न्यायालय ने आज प्रकाश झा की विवादित
फिल्म आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में
प्रदर्शन पर लगी रोक हटा दी है। न्यायालय
ने कहा है कि प्रदेश सरकार सेंसर बोर्ड से
फिल्म से अनुमति जारी होने के बाद फिल्म
के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगा सकती है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार ने फिल्म के
प्रदर्शन पर दो महीने के लिए इस आधार पर
रोक लगा दी थी कि इसकी पटकथा और उसके कुछ
दृश्यों संवादों से राज्य में कानून
व्यवास्था की स्थिति खराब होने की आशंका
है। राज्य सरकार की इस दलील को उच्चतम
न्यायालय ने मानने से इनकार कर दिया है।
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा,
यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा,
यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar
Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB
NEWS