U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
भट्टा परसौल में सात महिलाओं से हुआ था बलात्कार
Tags: 
Publised on : 2011:08:22       Time 11:03                               Update on  : 2011:08:22      Time 11:03 

लखनऊ, 22 अगस्त (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) :Lucknow, Aug 22, 2011, Uttar Pradesh Samachar Sewa पुलिस और किसानो के संघर्ष के दौरान नोएडा के ग्राम भट्टा परसौल में सात महिलाओं के साथ बलात्करा हुआ था। यह बात राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के के अध्यक्ष पी.एल.पूनिया (रिटायर्ड आईएएस) ने कही है। श्री पूनिया ने कहा है कि आयोग की जांच में यह बात प्रमाणति हुई है कि घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने सात महिलाओं के साथ बलात्कार किया। इन महिलाओं ने आयोग के समक्ष इस आशय के शपथ पत्र दिये हैं। मामले की जांच आयोग के सदस्य लता प्रिया कुमार ने की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर श्री पूनिया ने गौतमबुद्धनगर पुलिस से कहा है कि वह इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करे। ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कृष्णा तीरथ ने 12 अगस्त को संसद में बयान देकर कहा था कि भट्टा परसौल में किसी भी महिला के साथ बलात्कार नहीं हुआ। आयोग की जांच रिपोर्ट तथा महिलाओं के हलफनामे के बाद माले में नया मोड आ गया है। इससे प्रदेश सरकार के सामने नई परेशानी खड़ी हो सकती है।वहां नोएडा पुलिस पर भी मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दबाव बढेगा।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET