U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर जारी, छह लोगों की डूबकर मौत
Tags: 
Publised on : 2011:08:24       Time 01:08                               Update on  : 2011:08:24       Time 01:08

शाहजहांपुर 23 अगस्त। (उप्रससे)। । लाल निशान से डेढ़ मीटर ऊपर तक उफना रही रामगंगा ने जलालाबाद में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को एक मासूम व तीन किशोरों समेत छह लोगों की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गयी। हजारों लोगों का जीवन खतरे में हैं। सभी प्रमुख व सम्पर्क मार्गों पर भी बाढ़ की चपेट में है, जिससे क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह ठप है। एनएच-24 से पानी उतर जाने के कारण शाहजहांपुर बरेली के बीच छोटे वाहनों का सीधा आवागमन सुचारु कर दिया गया है।
रामगंगा के डेढ़ मीटर और गंगा के एक मीटर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच जाने से रविवार को बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर दिया जिससे जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, परौर क्षेत्र में सैलाब से घिरे करीब तीन सौ गांवों में हालात बदतर हो गये हैं। बाढ़ में फंसे लोग राहत व बचाव दल की आस में सूनी आंखों से रात काट रहे है। अगर कोई उनका साथी है तो वह विषैले सर्प व सैलाब में बहकर आये जीव-जंतु।
सुरसा बनी बाढ़ ने तिलहर और जलालाबाद में छह और जिंदगियों को निगल लिया। जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी जितेन्द्र के घर का तो उफनाई रामगंगा ने दिया ही गुल कर दिया। उनके पुत्र 14 वर्षीय उत्कर्ष और 16 वर्षीय अभिषेक खंडहर रोड पर बाढ़ में बह गये। इनका दोस्त सुशील भी बाढ़ के वेग में बह गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पंखियों ने तीनों के शवों को निकाला। एक साथ तीन बच्चों की मौत से जलालाबाद के नौसारा मोहल्ला में मातम छा गया। कलान क्षेत्र में थारिया गांव निवासी चांद मियां का नाती पांच वर्षीय मो. दराज भी तेज धार में बह गया। ग्रामीणों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। खुखरी गांव निवासी 46 वर्षीय सुखपाल घर से सुरक्षित ठिकाने की ओर जाते समय बाढ़ के पानी से होकर जा रहा था तभी पगडंडी से भटक कर गहरे गढ्डे में पहुंच कर डूब गया। उसके शव को भी निकाल लिया गया।
बदायूं-फतेहगंज मार्ग भी बाढ़ की चपेट में रू मिर्जापुर कलान से बदायूं जाने वाले प्रमुख मार्ग समेत फतेहगंज- गढिया रंगीन मार्ग समेत तीन दर्जन मार्गो पर दो से पांच फिट तक रामगंगा की बाढ़ का पानी तीव्र गति से बह रहा है जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। क्षेत्र के सम्पर्क मार्ग सैलाब में खो गये है। हालांकि तिलहर और शाहजहांपुर के बीच हाईवे पर बह रहा गर्रा नदी का पानी उतर गया है जिससे बरेली शाहजहांपुर के बीच छोटे वाहनों के लिए आवागमन शुरू कर दिया गया है।
सीडीओ को पीड़ितों ने घेरा रू मिर्जापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ मुरली मनोहर लाल ने रेस्क्यू फोर्स के साथ मिर्जापुर तथा कलान क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान पीड़ितों ने उन्हें घेर लिया और राहत व बचाव कार्य में देरी तथा पर्याप्त राहत न मिलने पर नारेबाजी कर नाराजगी भी जताई। सीडीओ की निगरानी में रेस्क्यू फोर्स ने मोटर बोट और ट्रैक्टर से राहत सामग्री बांटी और सैकड़ों को सुरक्षित निकाला लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में मकानों व स्कूलों की छतों पर बैठे लोग बड़ी संख्या में पीड़ित अभी भी खाद्य व राहत सामग्री की बाट जोह रहे हैं।
बाढ़ में समाया बोझी गांव रू परौर प्रतिनिधि के अनुसार गांव रामगंगा की बाढ़ के कहरा से बोझी का अस्तित्व पूरी तरह मिट गया है। तीन दर्जन परिवारों को उमरीखेड़ा पर शरण को मजबूर होना पड़ा। क्षेत्र के बुझिया, कमडेर, मंझा ललेवा, गुलौठी, नयागांव कुदरासी, बग्गा, कौमी, अस्तोली, दमुलिया, उमड़ी खेड़ा आदि गांव टापू बन गये हैं। इन गांवों में न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही बचाव दल जबकि पीडिघ्त लगातार एसडीएम से गुहार की जा रही है।
उधर गढिया रंगीन तथा जैतीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छेदापट्टी, बस्ती नगला, मावड़, खूबपुर, भरतापुर, पिपरथरा, गोगेपुर, नौगंवा मुबारक पुर, रुद्रपुर, मरेना आदि गांव बाढ़ से घिरकर टापू बन गये हैं।

केआर पेपर मिल में यार्ड इंचार्ज की करंट लगने से मौत
लाइन चेंज करते समय पानी में पड़ गया था पैर
शाहजहांपुर। 23 अगस्त। (उप्रससे)। केआर पेपर मिल में यार्ड इंचार्ज की करंट लगने से मौत हो गयी। हादसे के बाद मील के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। उधर सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में मातम छा गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी अरविन्द मिश्रा 27 वर्ष पुत्र लक्ष्णम प्रसाद केआर पेपर मील में यार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह लाइन चेंज कर रहा था। इसी बीच पानी में उसका पैर स्लिप हो गया और उसे करंट लग गया। आनन-फानन में मील कर्मियों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद उसके परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रिलायंस थर्मल पावर के बाद अब केआर पेपर मील इंसानी खून की प्यासी बन गयी है। मील में कई हादसे हो चुके हैं। कई मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, लेकिन आज तक मील मालिक व अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कई हादसों की रिपोर्ट भी नहीं की है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसमें आज तक कोई न्यायोचित कदम नहीं उठाया है।
अवनीश मिश्रा की तीन माह पूर्व ही मोहिता से शादी हुई थी। दोनों अपने भविष्य को उजवल बनाने की योजना कर ही रहे थे कि सोमवार को अवनीश की हादसे में मौत हो गयी। पति की मौत की खबर मिलते ही मोहिता अपने होश खो बैठी है। मोहिता अपनी शादी की फोटो देख अपनी बेरंग जिन्दगी पर आंसू बहा रही थी। मोहिता के हाथों की अभी मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि उसकी मांग सूनी हो गयी।

जन्माष्टमी पर हुई मंदिरों में सजावट
आकर्षक झांकियां के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
शाहजहांपुर 23 अगस्त। (उप्रससे)। । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी परघरों, मंदिरों और खास स्थानों पर खूबसूरत झांकी सजाने सजाई गई। घरों में महिलाएं ने व्रत रखा और रात्रि में कृश्ण जन्म के उपरांत अपने व्रत का परायण किया।
विभिन्न मंदिरों में भी सजावट का की गई और झाकियां से श्री कृष्ण के जीवन की विभिन्न लीलाओं का दर्षन कराया। जिन्हें देखने देर रात्रि तक श्रछालुओं का दौर जारी हो गया है। चौक स्थित फूलमती मंदिर के पुजारी विजय गिरि के मुताबिक मंदिर में माखनचोर के स्वागत को मंदिर की भव्य सजावट हुई है। दूसरी ओर विश्व हिन्दू परिषद के गौरक्षा विभाग ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बेहद धूमधाम से मनाया। पं.सुरेश चंद्र मिश्र, सुनील गुप्ता, राजेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर अग्रवाल, सत्यपाल सिंह आदि रहे।
वहीं स्टेशन रोड स्थित श्री श्री 1008 बाबा मौजगिरी मंदिर में बाबा बालक गिरी, पुजारी जी, राजकुमार, रामनिवास, विकास शर्मा ने मंदिर में सजावट एवं प्रसाद वितरित कर कृष्ण जन्माष्टी मनाई। इस अवसर पर मंदिर को बिजली की झालरों से सजाया गया एवं कृष्ण के जीवन से सम्बन्धित झांकियां प्रदर्शित की गयी। मंदिर के महंत बालक गिरी के अनुसार श्री कृष्ण 64 कलाओं से युक्त युग पुरूष थे। जिन्होंने महाभारत के युध्द में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने धर्म के प्रचार और प्रसार के लिये ही मृत्युलोक में कृष्ण के रूप् में अवतार लिया था। मंदिर के महंत बालक गिरी के नेतृत्व में पुजारी संन्तोष मिश्रा ने समस्त कार्य सम्पन्न कराये। रात्रि 12 बजे कृष्णजन्म के समय पटाखे और शंख की घ्वनि के साथ के श्रीकृष्ण भगवान की आरती की गयी तथा प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर की व्यवस्थाओं में राजकुमार, रामनिवास, घनीराम, अनिल गांधी, जीतू सक्सेना, योगेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। वे इसी प्रकार बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, काली बाड़ी मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में पूरी रात भजन कीर्तन गूंजते रहे। जगह - जगह हाथी घोड़ा पालकी - जय कन्हैया लाल का जय घोष गूंज रहा था।
वहीं इनर व्हील क्लब नटवर नागर माखन चोर वृन्दावर बिहारी लाल की कृपा का जन्मोत्सव इनरव्हील बहनों तथा आमंत्रित अतिथियों ने भजन संध्या के रूप में नाच गाकर मनाया। इनरव्हील सदस्या रूबी कपूर के निवास स्थान पर एक सुन्दर झांकी सहित कार्यम सम्पन्न हुआ। हारमोनियम, ढोलक, मजीरा और घुंघरू के समवेत स्वरों सहित भजन में सर्वप्रथम गणेश वन्दना और भगवान का पृथ्वी लोक में अवतार दर्शाया गया। कृष्ण जी की समस्त लीलाओं एवं कलाओं को सब बहनों ने पृथक-पृथक अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यम में रागनी कपूर, अलका अरोरा, सुनीता गर्ग, रेनू अरोरा, योति शर्मा, नेतराम गुप्ता, मंजू गर्ग, आदर्श सक्सेना, आशा पाल, कंचन खन्ना, गीता गुप्ता, डॉ मंजुला, सुधा प्रसाद, माधुरी रस्तोगी, डॉ अंचल कौशल, मिथला अंचल, सीमा वर्मा, बबिता गुप्ता मौजूद रहीं। अंत में भारती वन्दन करके सबने प्रसाद पाया और हरि गुणगान करके विदा ली।

 

 

समाचार स्रोतः
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET