U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
बरेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा का निधन
Tags: Rajeev Sharma, Bareilly District Congress President expired
Publised on : 2011:08:25       Time 10:30                               Update on  : 2011:08:25       Time 10:30

बरेली, 25 अगस्त। (उप्रससे)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा का बुधवार को सुबह निधन हो गया है। वह 68 वर्ष के थे। सिटी श्मशान घाट पर उनकी अन्तयेष्टि कर दी गई। स्व.शर्मा की अन्त्येष्टि में भारी जनसमूह उमड़ा। उनके निधन पर बार एसोसिएशन समेत शहर के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर के लोकप्रिय नेता और प्रसिध्द वकील थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों से उनका जुड़ाव था। श्री शर्मा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के अलावा बरेली बार एसोसियेशन के दो बार और जिला युवक काग्रेस के एक बार अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री शर्मा के तीन पुत्रियां हैं। वह बा्रहमण समाज के भी अग्रणी नेताओं में माने जाते थे। श्री शर्मा के निधन पर सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, महापौर सुप्रिया ऐरन,वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह बाले,पीसीसी सदस्य कौशल किशोर अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
अपरान्ह स्व श्री शर्मा की अन्त्येष्टि सिटी श्मशान घाट पर की गई। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न संगठनों से जुडे लोग तथा उनके निकटसंबंधी और हितैषी मौजूद थे। अन्त्येष्टि के अवसर पर श्मशान पर भारी जनसमूह मौजूद था। श्री शर्मा की छवि काफी तेज तर्रार कांग्रेस नेता की थी। वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहे। कांग्रेस के खराब समय में भी उन्होंने पार्टी न हीं छोडी तथा संघर्ष करते रहे। युवा कांग्रेस नेता के रूप में उन्होंने काफी ख्यापित अर्जित की थी।

 

समाचार स्रोतः
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET