U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
डीएम आवास पर पीटे गए दलित, नौ घायल
Tags: Police lathi charge on Dalits at D.M residence, 9 injured
Publised on : 2011:08:25       Time 10:30                               Update on  : 2011:08:25       Time 10:30

-रेनू सिंह-
बरेली, 25 अगस्त। (उप्रससे)। रास्ता मांग रहे दलितों पर डीएम आवास के बाहर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं। तीन दलितों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
शहर के समीप नकटिया नदी का डोहरा पुल बाढ में टूट गया हैं उसे काशीराम आवास योजना कालोनी के निवासियों सहित आधा दर्जन गांव के लोगों का शहर आने जाने का मार्ग बाधित हाें गया हैं । काशीराम आवास योजना कालोनी और राम गंगा नगर के निवासी वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर डीएम सुभाष शर्मा से मिलने आये थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने अगले दिन कलेक्ट्रेट में मिलने को कहा गया। इस पर ग्रामीणों ने जम कर नारे बाजी की और ऐलान किया कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का प्रशासन आश्वासन नही देगा वह डीएम आवास के बाहर जमे रहेगें। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को बुलाकर ग्रामीणों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन आोशित ग्रामीणों ने डीएम आवास के बाहर से हटने से मना कर दिया। प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने जमकर ग्रामीणों की तुडाई कर दी। लाठी चार्ज से नौ लोग घायल हो गए हैं। रामगंगा कालोनी के अम्ब्रीश, श्यामू और राम श्री तीनो (दलित) को शांति भंग के आरोप में गिरफतार कर लिया है। शहर कोतवाल राजा सिंह ने बताया कि ग्रामीण कलक्टेट में शांति भंग कर रहे थे। इस लिए इन्हे गिरफतार किया गया है। डीएम सुभाष शर्मा ने बताया कि वह बाढ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं। उनके आवास या जिलाधिकारी कार्यालय पर कोई लाठी चार्ज नहीं हुआ हैं
बरेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा का निधन
बरेली, 25 अगस्त। (उप्रससे)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा का बुधवार को सुबह निधन हो गया है। वह 68 वर्ष के थे। सिटी श्मशान घाट पर उनकी अन्तयेष्टि कर दी गई। स्व.शर्मा की अन्त्येष्टि में भारी जनसमूह उमड़ा। उनके निधन पर बार एसोसिएशन समेत शहर के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर के लोकप्रिय नेता और प्रसिध्द वकील थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों से उनका जुड़ाव था। श्री शर्मा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के अलावा बरेली बार एसोसियेशन के दो बार और जिला युवक काग्रेस के एक बार अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री शर्मा के तीन पुत्रियां हैं। वह बा्रहमण समाज के भी अग्रणी नेताओं में माने जाते थे। श्री शर्मा के निधन पर सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, महापौर सुप्रिया ऐरन,वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह बाले,पीसीसी सदस्य कौशल किशोर अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
अपरान्ह स्व श्री शर्मा की अन्त्येष्टि सिटी श्मशान घाट पर की गई। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न संगठनों से जुडे लोग तथा उनके निकटसंबंधी और हितैषी मौजूद थे। अन्त्येष्टि के अवसर पर श्मशान पर भारी जनसमूह मौजूद था। श्री शर्मा की छवि काफी तेज तर्रार कांग्रेस नेता की थी। वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहे। कांग्रेस के खराब समय में भी उन्होंने पार्टी न हीं छोडी तथा संघर्ष करते रहे। युवा कांग्रेस नेता के रूप में उन्होंने काफी ख्यापित अर्जित की थी।

 

समाचार स्रोतः
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET