U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
अस्सी घंटे से अनशन पर बैठी अन्ना समर्थक महिला की हालत बिगडी
Tags: 
Publised on : 2011:08:25       Time 11:35                                    Update on  : 2011:08:25       Time 11:35 

मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर बैठे अन्ना हजारे को मिलने वाले समर्थन का सिलसिला जारी है आज जनपद में जहां कई जगहों पर रैलियां निकाल कर प्रदर्शन किए गए तो कई जगहों पर धरने अनशन और बैठकों का दौर भी जारी है। वहीं अन्ना के भ्रष्टाचार मुहिम में अपना वोट देकर समर्थन देने के बाद भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल का लगातार पांचवें दिन भी अनशन जारी रहा। आज पांचवें दिन अनशन के दौरान उनकी हालत बिगडने के बाद डाक्टरों ने भी उन्हें अनशन न किये जाने की सलाह दी तो वहीं जिला प्रशासन ने भी अनशन को समाप्त करने की बात कही लेकिन मिथलेश पाल अन्ना हजारे तक अनशन तक अनशन जारी रखने पर लगी हुई है।
भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल आज से पांच दिन पूर्व दिन के 10 बजे अन्ना हजारे को अपना वोट देकर जिला मुख्यालय पर जिलधिकारी कार्यालय के निकट अनशन पर बैठ गयी थी तथा उन्होंने संघ सहित अन्य लोगों से अन्ना हजारे के आंदोलन में बढ-चढकर भाग लेकर अन्ना हजारे के समर्थन में अपना वोट कर समर्थन दिये जाने का लोगों से अनुरोध कर रही है। मिथलेश गोयल के अनशन पर बैठने से पहले उनका वजन 78 किलो था लेकिन अनशन के चौथे दिन जब डाक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की तो उनका बीपी लॉ मिला और इसके साथ ही उनके वजन में भी गिरावट आयी जो 78 से 3 किलो कम होकर 75 किलो रह गया था लेकिन आज पांच दिन अन्ना समर्थक मिथलेश गोयल का जब डाक्टर द्वारा चिकित्सीय जांच की गयी तो उनका वजन 4 किलो कम होकर 71 किलो हो गया है। आज पांचवें दिन उनके अनशन को 7 बजे 80 घंटे बीत चुके है। मिथलेश गोयल के अनशन को 80 घंटे बीतने के बाद उनके स्वास्थ्य में आयी लगातार गिरावट व हालत बिगडने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें अनशन समाप्त किये जाने को कहा लेकिन अनशन जारी अन्ना समर्थक मिथलेश पाल अन्ना हजारे के अनशन पर बैठे रहने तक अनशन जारी करने की जिद पर अडी हुई है। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में संघ के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए है। धरने पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव इब्राहिम त्यागी, राजेश त्यागी, विकास शर्मा, महबूब आलम, रजनीश त्यागी, मौ0 अरशद, मौ0 नदीम, सलीम, शाहनवाज, संजीव नेगी, धर्मेन्द्र, अरूण जैन व तरूण शर्मा मुख्य रूप से शामिल है।
नगरपालिका परिषद एवं यमुना प्रदूषण जल निगम कर्मचारी संघ ने अन्ना हजारे के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया। सभा की अधयक्षता संजीव त्यागी ने की। संघ के अधयक्ष राजेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माधयम से जानकारी देते हुये बताया कि सभा में संघ द्वारा समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा जनलोकपाल बिल को पास कराने के लिए रामलीला मैदान नई दिल्ली में किये जा रहे आमरण अनशन को सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। उन्होनें कहा कि अन्ना हजारे द्वारा जारी अनशन का आज नौवा दिन है। अन्ना हजारे ने देश के नौजवानों व सभी वर्गों में एक नई जागृति पैदा की है।
उन्होने कहा कि जन लोकपाल विधेयक पारित होने से देश में जारी भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी पर अंकुश लगेगा व देश विकास की ओर अग्रसर होगा तथा गरीबों, असहाय व मधयम वर्ग के लोगों के हितों की सुनवाई होगी। दूसरी ओर साधु समाज भी अन्ना के समर्थन में सडको पर उतर आया। महाशक्ति सिध्द पीठ शुताल के साधुओं ने भी अन्ना के समर्थन में डीएम कार्यालय पर धरना दिया व जन लोकपाल बिल को पास कराने के संबंध में ज्ञापन सौपा।
साधु समाज ने कहा कि जिस सरकार को जनता चुन कर बनाती है, वही सरकार भ्रष्टाचार रूपी शैतान को जन्म देती है।
जनता को ऐसी भ्रष्ट सरकारों के विरूध्द सडक पर उतरना होगा। ग्राम पीनना के ग्रामीणों भारी संख्या में तिरंगे झंडे हाथों में लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तथा एक, दो, तीन चार बदं करो भ्रष्टाचार के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय पर पंहुच कर अन्ना के समर्थन में प्रदर्शन किया व जनलोकपाल बिल को पास कराने की मांग की। शाामली अड्डे से पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट में पहुंचे पीनना के ग्रामीणों ने अन्ना के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा होना आवश्यक है।
शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में सर्वसमाज के हजारों लोगों ने अन्ना हजारे के स्वास्थय व अनशन की सफलता के लिए गीता, कुरान, बाईबिल व गुरूग्रन्थ साहब का पाठ किया। गत रात्रि व्यापारियों व फोटोग्रापफर एसोशिएशन के लोगों ने अन्ना हजारे के समर्थन में शांति मार्च व जुलूस निकाला।

बच्चों के खेल में खूनी संघर्ष, फायरिंग में कई घायल
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। बच्चों की लडाई के बाद हुए विवाद में चिंगारी का रूप उस समय धारण कर लिया जब एक पक्ष ने कुछ हथियारधारी युवको को बुलकर घर में घुसकर जान से मारने की नियत से ताबडतोड गोलियां चली। गोली लगने से एक बच्ची व एक महिला घायल हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया। और दोनो पक्षों के बीच समझौता करा दिया हालांकी दोनो पक्षों में अभी भी तनाव बना हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना मीरांपुर क्षेत्र के ग्राम बलीपुरा में राजपूत बिरादरी कें इकबाल व नन्हे के बच्चे सोमवार की शाम को साथ खेल रहे थे। अचानक दोनो के बच्चों के बीच कहासुनी हो गयी जो मारपीट में बदल गयी। जिसमें बच्चों के विवाद में बडे आमने सामने आ गये किन्तु उस समय लोगो ने मामला शान्त करा दिया था लेकिन दोनो पक्षों के दिलों में चिंगारी भडक रही थी। देर रात्रि दोनों पक्षों के दिलों में भडक रही चिंगारी आग के शोला बना गयी। बताया जाता है कि रात्रि के समय नन्हे पक्ष ने ग्राम जटवाडा से कुछ हथियारधारी युवक को बुला लिये। जिन्होने आते ही इकबाल पक्ष के घर में घुसकर ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से सÕयदा पत्नी मंगता व तीन वर्षीय बालिका रूबिया घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गये। दोनो पक्षों ने देर रात तक तनाव बना रहा। पुलिस ने गांव के गणमान्य लोगो की सहायता से दोनो पक्षों में समझौता करा दिया।
कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। जनपद की बिग़डती कानून व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकर्ताआें ने एसएसपी को एक ज्ञापन एसपी सिटी के माधयम से देते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था नाममात्र की रह गई है जिस कारण आम जनता व व्यापारियों में असुरक्षा की भावना घर करती जा रही है।
व्यापारियों ने एसएसपी के नाम एसपी सिटी का सौंपे ज्ञान में कहा कि जनपद में लगातार लूट खसौट, चोरी, डकैती व चैन स्नैचिंग की बाढ आ गई है। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं बढ रही हैं। जनपद में एटीएम मशीनें में सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी नेता गौरव जैन ने कहा कि जब किसी व्यापारी या आम जनता के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी रिपोर्ट तक थानों कोतवाली में नहीं लिखी जाती। व्यापारी जहां हर सामाजिक मामले में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है वहीं दूसरी ओर पुलिस व्यापारियों द्वारा उत्पीड़न की आवाज उठाये जाने पर उसे व्यापारी नेताओं ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम धर्मों के पर्वों का समय चल रहा है ऐसे में व्यापारियों को व्यापार सम्बन्धी माल की खरीद व बिी हेतु मोटी रकम लेकर आना जाना पडता है ऐसे में रोडवेज, रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजारों में पुलिस पिकेट की व्यवस्था बढानी चाहिए। एसपी सिटी ने व्यापारियों की मांगों को सुनते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में अशोक अरोरा, संजय गोयल, अनिल गोयल, महेश चौहान, प्रमोेद त्यागी, जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश गर्ग, संदीप मित्तल, रिषभ अग्रवाल, समीर गुप्ता आदि शामिल रहे।
शिवेसेना नेता को जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। शिवसेना ने पार्टी के जिला उप प्रमुख आनन्द प्रकाश गोयल को जाने से मारने की धमकी पर कडी प्रतियिा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी अपने स्तर से निपटेगी। पार्टी नेता गोयल को जान से मारने की धमकी दिये जाने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसपी को चार दिन पूर्व सूचना देने के बावजूद अब तक अपराधी के विरूध्द कार्यवाही न करने से स्पष्ट हैे कि पुलिस प्रशासन आपराधिक गतिविधियों को रोकने के मामले में गूंगा व बहना बना हुआ है। शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपहरण, लूट, रंगदारी, हत्या, बलात्कार, गौहत्या, लावारिस लाशों की बरामदगी, दिनदहाडे चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं के कारण जहां आम जनतता आतंक के साये में जी रही है वहीं पुलिस प्रशासन चैन की बंसी बजा रहे हैं। शिवसेना नेताओं ने कहा कि जब एक राजनैतिक व्यक्ति के मामले में पुलिस का रवैया उदासीन है तो आम आदमी के बारे में पुलिस की स्थिति क्या होगी। बैठक में मंडल प्रमुख मनोज सैनी, जिला प्रमुख डा. योगेन्द्र शर्मा, आनन्द प्रकाश गोयल, नरेन्द्र पंवार, पंकज भारद्वाज, शैलेन्द्र शर्मा, संजय चौधारी, रविन्द्र कलसानिया, देवेन्द्र चौहान, साकेत कश्यप, बाबूराम, चेतनदेव आर्य, कुलदीप चौधरी, दाताराम, सूरज सेठी, राजन वर्मा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
घर देने के नाम पर ठगी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। सीएनएस नामक आर्गेनाइजेशन का पदाधिकारी बता गरीबाें को मकान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने आज रंगेहाथों धर दबोचा। पकडे गये फर्जी सीएनएस नामक आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी का कार्ड व दर्जनों लोगों की आईडी बरामद कर लिये है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा निवासी साजिद त्यागी पुत्र मेहरबान त्यागी को थाना सिविल लाईन पुलिस ने उस समय धर दबोचा जब वह नगर में रूडकी रोड स्थित मलिन बस्ती में गरीब लोगों को सीएनएस नामक आर्गेनाइजेशन का पदाधिकारी बताते हुए उन्हें मकान दिलाने का झांसा दे रहा था। मकान दिलाने की एवज में वह गरीब लोगों से अवैध रूप से वसूली कर रहा था। जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस साजिद को थाने ले गई। जहां उसकी जेब से सीएनएस नामक आर्गेनाइजेशन का कार्ड व दर्जनाें लोगों की आईडी बरामद हुई। पुलिस साजिद से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि हिरासत में लिया गया आरोपी जालसाज है और भोले भाले लोगों को मकान दिलाने के नाम पर ठगी करता है। गौरतलब है कि पूर्व में भी ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं। जिनमें भोले भाले लोग मकान पाने की चाह में ठगी का शिकार हुए हैं। एक नेता पर भी इस प्रकार की ठगी का आरोप लग चुका है।
दामाद को बंधक बनाकर पीटा
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। ससुराल में अपनी पत्नि व भाभी से मिलने गये युवक की ससुरालियों ने बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी। बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर बंधक बनाये गये युवक को रिहा कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद सहारनपुर के देवबन्द थाना क्षेत्र के नया गांव कुंडा निवासी दो सगे भाइयों की शादी जनपद के थाना शामली क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर की दो सगी बहनों से हुई थी। बाद में बड़े भाई की मृत्यु हो गई थी। बाद में पारिवारिक विवाद होने पर दोनों बहनें अपने मायके में जाकर रह रही थी। कुछ दिन पूर्व जब दूसरा भाई अपनी ससुराल भैसानी इस्लामपुर गया तो वहां उसे उसके ससुरालवालों ने बंधक बना लिया तथा उसकी जमकर धुनाई की। दोपहर कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर बंधक बनाए गए युवक को रिहा कराया।
पति की वेबफाई पर महिला ने जहर खाया
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। साथ जीने मरने की कसम खाने वाले पति-पत्नि के पवित्र रिश्ते में दरार पडने के बाद पति की बेवफाई से क्षुब्ध होकर एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसका नगर के एक प्राईवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के गांव मुझेडा सादात निवासी व्यक्ति चार बच्चों का पिता है और कपडे की फेरी लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उक्त व्यक्ति का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया और वह एक माह पूर्व उसे भगा कर ले गया, लेकिन कुछ समय बाद गांव में वापस लौट आया और अपनी पत्नी की नाराजगी यह कहते हुए दूर कर दी कि उसका उक्त युवती के साथ कोई सम्बंध नहीं है।
उक्त व्यक्ति कपडे की फेरी लगाने के लिये बाहर गया हुआ है, उसकी पत्नी उसे कई दिन से पफोन कर रही थी, लेकिन वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। इसी बीच किसी ने महिला को बताया कि उसका पति पुन: उस युवती से वार्ता करने लगा है, जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
व्यापारी को पेड़ से बांध कार और नकदी लूट ले गए बदमाश
मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। (उप्रससे)। सहारनपुर के जुते के थोक व्यापारी को बीती रात चार हथियार बंद बदमाशों ने सहारनुपर के थाना तीतरों क्षेत्र से तमंचों की बल पर आतंकित कर चालक व कार समेत अगवा कर लिया। रात करीब साढे ग्यारह बजे उक्त बदमाष व्यापारी और उसके चालक को जनपद के नावला कोठी क्षेत्र में एक पेड से बांधकर व्यापारी की कार व डेढ लाख रूपये लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा अपराधियों की तलाष में भागदौड भी की लेकिन बदमाषों का सुराग नही मिल पाया। बाद में पुलिस ने घटना को जपनपद सहारनपुर के थाना तितरों की बताते हुए व्यापारी को थाने से बिना रिपोर्ट दर्ज किये चलता कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद सहारनपुर का रहने वाला मनोज पुत्र चन्नी शहीदगंज मार्केट में जुतों की थोक दुकान करता है। मंगलवार को वह अपनी इंडिका कार से चालक मौबीन को साथ लेकर बागपत, बडौत आदि स्थानों से रूपये लेकर वापस लौट रहा था। जब वह जनपद सहारनपुर के थाना तीतरों क्षेत्र में पहुंचा तो वहां पर पहले से धात लगाये बैठे चार हथियार बंद बदमाषों ने मनोज और मौबीन को आतंकित कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उक्त चारों बदमाष मनोज को उसकी कार में ही अगवा कर लेकर चल दिए। रात करीब साढे ग्यारह बजे ये बदमाष मनोज और मोबीन को जनपद के थाना खतौली क्षेत्र में स्थित नावला कोठी के पास जंगल में एक पेड से बांधकर फरार हो गए। बदमाषों के चले जाने के बाद किसी प्रकार बंधन मुक्त होकर मनोज ने इस वारदात की सूचना थाना पुलिस और अपने परिचितों को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मोके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही बदमाषों की तलाष भी की लेकिन उनका कोई सुराग नही मिल पाया। बदमाष मनोज की कार और उसके पास मौजूद करीब डेढ लाख रूपये की नकदी भी लूटकर फरार हो गए। थाना पुलिस ने घटनास्थल सहारनपुर जनपद के तीतरों थाना क्षेत्र का बताते हुए व्यापारी को वहां जाने की सलाह देते हुए यहां से चलता कर दिया है।

समाचार स्रोतः
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET