U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मतदाता सूचियों के सत्यापन का कार्य 10 तक बढा
Tags: 
Publised on : 2011:08:25       Time 20:25                                    Update on  : 2011:08:25       Time 20:25
लखनऊ, 25 अगस्त। (उप्रससे)। विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का बूथ लेवल आफीसर (बी0एल0ओ0) के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन कार्य की अवधि आगामी 10 सितम्बर, 2011 तक बढा दी गयी है। यह अवधि मात्र उन पोलिंग स्टेशनों में बढाई गयी है जहां पर बाढ आपदा के कारण सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उमेश सिन्हा ने यह जानकारी आज यहां दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इसके अतिरिक्त यदि किसी पोलिंग स्टेशनों पर किसी कारणवश सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया हो, तो वहाँ पर भी घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य आगामी 5 सितम्बर तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि सत्यापन का कार्य प्रत्येक दशा में उक्त अवधि में ही अवश्य पूर्ण करा लिया जाये अन्यथा लापरवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी निहित कर दण्डित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि घर-घर जाकर सत्यापन कार्य की अवधि विगत 1 जुलाई से 25 अगस्त तक निर्धारित की गयी थी, जो आज पूर्ण हो गयी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि बढाई गयी अवधि के दौरान उक्त कार्य में प्राप्त होने वाले फार्मों की सूचना प्रत्येक बूथ लेवर ऑफीसर को अपने उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रतिदिन ई-मेल या फैक्स के माध्यम से मुख्य निर्वाचन कार्यालय को अवश्य देनी होगी अन्यथा सूचना प्राप्त न होने पर कडी कार्यवाही की जायेगी।
समाचार स्रोतः
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET