U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  रायपाल और मुख्यमंत्री ने ईदगाह जाकर ईद की बधाई दी
Tags: 
Publised on : 2011:08:31       Time 21:25                                    Update on  : 2011:08:31       Time 21:25  

लखनऊ, 31 अगस्त। (उप्रससे)। राज्यपाल बी0एल0 जोशी तथा मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने आज ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर ऐशबाग स्थित ईदगाह जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने लोगों को ईद की बधाई देते हुए समृध्दि और उन्नति की कामना की।
मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-फितर की हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने मुस्लिम समाज की खुशहाली और तरक्की की कामना भी की। इसके पूर्व ईदगाह के नायब इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढवाई। उन्होंने नमाजियों को सम्बोधित करते हुए मुल्क और समाज की खुशहाली एवं तरक्की के साथ-साथ पूरी दुनिया में अमन-चैन के लिए खुदा से दुआएं मांगीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्ष, राज्य हज समिति नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार जमील अख्तर, मंत्रिमण्डलीय सचिव शशांक शेखर सिंह, मुख्य सचिव अनूप मिश्रा, अपर मंत्रिमण्डलीय सचिव रवीन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव नवनीत सहगल, सचिव सूचना प्रशान्त त्रिवेदी, सूचना निदेशक बादल चटर्जी, मौलाना तारिक रशीद, सिराज अहमद खान, सैय्यद हुसैन, मोहम्मद फारूख खान तथा रिजवान अहमद सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

समाचार स्रोतः Sarvesh Kumar Singh, Editorial Advisor, U.P.Samachar Sewa
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET