U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
तंत्र के नाम पर वीभत्स काण्ड, जलती चिता से सिर काटा
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:15       Time 11:27                           Update on  2011:08:15       Time 11:27 

बरेली, 15 अगस्त। (रेनू सिंह-उप्रससे)। Bareilly, August 15, 2011.Report by Renu Singh तांत्रिक के कहने पर एक ग्रामीण ने जलती चिता से वृद्धा के शव को खींचकर उसका सिर काट लिया। अधजली चिता गांव की एक सौ साल की उम्र में स्वर्गवासी होने वाली महिला की थी। ग्रामीण को किसी तांत्रिक ने कह दिया था कि चिता का सिर लाने से उसे सिद्धियां प्राप्त हो जाएंगीं। सिद्दि के लालच में ग्रामीण ने ऐसा वीभत्स काण्ड कर दिया जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तांत्रिक और ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है किन्तु अभी तक वृद्धा के शव से काटा गया सिर बरामद नहीं हुआ है।

सिद्धि प्राप्ति और पत्नी की वापसी के लालच में तांत्रिक कहने पर शनिवार को भऊआ बाजार में दिन दहाड़े रामगोपाल पुत्र सूबेदार (35) द्वारा किए गए वीभत्स कृत्य ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने रामगोपाल और तांत्रिक बांकेलाल को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से कुल्हाड़ी, चरस व अन्य सामान बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि रामगोपाल शराब पीता था। इससे घर की अर्थव्यवस्था खराब हो गई थी। रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर पांच माह पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह गांव के ही तांत्रिक बांकेलाल के संपर्क में आया। बांकेलाल ने उसे बताया कि यदि वह शनिवार को उसकी बताई तांत्रिक क्रिया करे तो शैतानी ताकतें उसके वश में हो जाएंगी और उसकी पत्नी भी वापस लौट आएंगी। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद ये दोनों साथ-साथ घूमते और शराब पीते थे। एक बार ये दोनों गांव में देवस्थान पर शराब पी रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें गांव से भगाया था। गत 13 अगस्त को रामगोपाल ने ऐसे कृत्य को अंजाम दिया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस काण्ड की सर्वत्र निन्दा की जा रही है।

थाना क्योलडिया के भौआ बाजार के मास्टर माखन लाल की मां चैनादेवी का निधन हो गया था। वह सौ साल की थीं। घरवालों ने गांव की ही श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया। बताते हैं कि घरवाले गांव के तमाम लोगों के साथ चिता जलाकर लौटे ही थे कि पीछे से गांव का ही रामगोपाल कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। उसने चिता की लकड़ियां हटाकर वृद्धा का शव बाहर खींच लिया और कुल्हाड़ी से अधजली लाश के कई टुकड़े कर दिए। रामगोपाल सिर काटकर साथ ले गया। बाद में वृद्धा के घरवालों को जब इसकी खबर लगी तो रामगोपाल और साथी को पकड़ लिया। बांके के साथ पकड़ लिया लेकिन इस बीच रामगोपाल ने सिर कहीं छिपा दिया। गांव वालों ने दोनाें को पुलिस के हवाले कर दिया है। चर्चा है कि तांत्रिक बांके के कहने पर रामगोपाल ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। रामगोपाल ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर उसने चिता से वृद्धा का शव खींच कर कुल्हाड़ी से उसके टुकड़े कर दिए और सिर काट ले गया। वृद्धा के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन सिर बरामद नहीं हो सका है। घटना थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव भौआ बाजार की है। पुलिस ने चेले से चाकू और कुल्हाड़ी बरामद की है जबकि तांत्रिक से 12 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस वृद्धा का सिर अब तक बरामद नहीं कर सकी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET