U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
आवास आयुक्त रामीरेड्डी हटाये गए, राजीव अग्रवाल को कार्यभार
यूपी के 23 अधिकारियों के तबादले, 14 नवागत आईएएस को भी मिली तैनाती
Tags: I.A.S Officers transfer in U.P. State
Publised on : 2011:08:11       Time 21:32                  Update on  2011:08:11       Time 21:32    

लखनऊ, , 11 अगस्त। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) Lucknow,August, 11, U.P.Samachar Sewa. प्रदेश सरकार ने आज राय के चार वरिष्ठ अधिकारियों समेत 17 आईएएस और छह पीसीएस अफसरों को नई तैनाती प्रदान की है। इसमें 14 नवनियुक्त आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। इन्हें विभिन्न जिलों मे वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सरकार ने आवास आयुक्त एम.वी.एस.रामीरेड्डी को हटाकर उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया है। आवास आयुक्त का कार्यभार वर्तमान पद के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल को सौंपा गया है।
तबादला सूची के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल को आवास विकास के आयुक्त के साथ-साथ नगर भूमि सीमा रोपण के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। आयुक्त परिवहन सुधीर कुमार श्रीवास्तव को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राय सड़क परिवहन निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नवागत आईएएस अदिति सिंह को वाइंट मजिस्ट्रेट लखनऊ, अनुज कुमार झा को वाइंट मजिस्ट्रेट मुरादाबाद, भानुचन्द्र गोस्वामी को आगरा, भूपेन्द्र एस चौधरी को बाराबंकी, श्रीमती माला श्रीवास्तव को कानपुर नगर, मासूम अली सरवर को अलीगढ़, नितिन बंसल को कानपुर नगर, प्रकाश बिन्दु को जौनपुर, रूपेश कुमार को गाजीपुर, एस.राजलिंगम को बांदा, सुश्री सुभ्रा सक्सेना को फैजाबाद, सूर्यपाल गंगवार को आजमगढ़, विजय किरन आनंद को बागपत एवं विवेक को वाराणसी का वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
छह पीसीएस स्थानान्तरित
वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी और अपर आयुक्त मेरठ श्रीमती संध्या तिवारी को विशेष सचिव भूमि विकास एवं जलसंसाधन विभाग उ.प्र.लखनऊ, निदेशक खेलकूद अनिल राजकुमार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा नागेन्द्र प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लखनऊ, कानपुर विकास प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी सुश्री उर्मिला देवी सोनकर को विकास प्राधिकरण कानपुर में ही संयुक्त सचिव, उप जिलाधिकारी वाराणसी अच्छेलाल यादव को नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली तथा बलरामपुर के उपजिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को नगर मजिस्ट्रेट बहराइच बनाया गया है।
शाहजहांपुर और रामपुर के डीएम बदले
लखनऊ, 11 अगस्त। (उप्रससे)। शासन ने आज शाहजहांपुर और रामपुर के जिलाधिकारी भी बदल दिये हैं। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी नवदीप रिनवा को रामपुर और रामपुर के जिलाधिकारी प्रांजल यादव को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET