U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
बसपा के पूर्व मंत्री और सपा के पूर्व विधायक समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:12       Time 22:57                           Update on  2011:08:12       Time 22:57

लखनऊ, 12 अगस्त। (उप्रससे)। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी छोड़कर एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक आज कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों को कांग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी और केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने सदस्यता ग्रहण करायी।

प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व विधायक महोबा अरिमर्दन सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर एवं पूर्व मंत्री मथुरा पाल, जनपद कानपुर देहात(रमाबाईनगर) ने बसपा छोड़कर, अपने-अपने सैंकडों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कंाग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी संगमलाल शिल्पकार ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रीता बहुगुणा जोशी ने सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की निरंकुश एवं अत्याचारी बसपा सरकार को नेस्तनाबूत किये बगैर प्रदेश में कुछ होने वाला नहीं है।

उन्होने कहा कि जिस तरह प्रदेश में जंगलराज कायम है। दलित लडकियों के साथ बलात्कार, हत्या, लूट और किसानों, नौजवानों, महिलाओं और पिछडे वर्ग के साथ अत्याचार हो रहा है उसे प्रदेश का पूरा जनमानस उद्वेलित है। उन्होने कहा कि बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों का रिकार्ड कायम किया है। डॉ0 जोशी ने कहा कि हमसभी को एकजुट होकर मायावती सरकार को ध्वस्त करना है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है तभी प्रदेश का विकास और खुशहाली संभव है। उन्होने कहा कि आज जिस तरह सत्तारूढ दल बसपा और सपा छोड़कर जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं इससे अगली सरकार कांग्रेस की बननी तय है।

केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाशजायसवाल ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया एवं कहा कि आज इतनी भारी संख्या में पाल समाज के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, यह कांग्रेस पार्टी के परम्परागत वोट बैंक रहे हैं और अब पुन: कांग्रेस पार्टी की ओर पूर्व मंत्री श्री मथुरा पाल के नेतृत्व में वापस आ रहे हैं इससे साफ दिख रहा है कि राहुल जी के मिशन 2012 को अवश्य कामयाबी मिलेगी। उन्होने कहा कि इसी प्रकार बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अपना प्रभाव रखने वाले पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह के साथ आज इतनी भारी संख्या में बुन्देलखण्ड के लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी में जुड़ रहे हैं इससे कांग्रेस पार्टी को काफी ऊर्जा मिलेगी।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी छोड़कर अरिमर्दन सिंह पूर्व विधायक के साथ शामिल होने वालों में मुख्य रूप से धर्मदास चौरसिया पूर्व अध्यक्ष न.पा. महोबा, इन्द्रकान्त शुक्ला, अशोक सिंह पूर्व अध्यक्ष न.पा. कबरई एवं सैंकडों जनप्रतिनिधि तथा पूर्व मंत्री मथुरा पाल के नेतृत्व में बसपा छोड़कर शामिल होने वाले मुख्य लोगों में श्रीमती सोनी देवी प्रधान बाढापुर, राम औतार पाल प्रधान बसेही, रामसेवक पाल प्रधान सुनवरसा, पिन्टू यादव प्रधान ज्योतिश, रमेश यादव प्रधान उमरन, ममता शुक्ला अध्यक्ष प्रान्तीय आईआईए सहित सैंकडों प्रमुख लोग मौजूद रहे।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, विधायक विवेक कुमार सिंह, प्रभारी-प्रशासन प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान, मदन मोहन शुक्ल, नरेश कटियार, संगमलाल शिल्पकार, राजेन्द्र सोनकर पप्पू, रमेश मिश्रा, प्रभुजोत बत्रा'लकी', श्रीमती सरिता जायसवाल आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

       

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET