U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
बीएड में साइंस में अभी बाकी हैं 1000 सीट
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:13       Time 17:27                           Update on  2011:08:13       Time 17:27 

पांच हजार छात्रों का पूल बनाकर होगा दाखिला
दाखिला न लेने पर जब्त हो जाएगी फीस
•बीएड में साइंस में अभी बाकी हैं 1000 सीट
बरेली। बीएड की दूसरी काउंसिलिंग के बाद खाली हुई सीटों पर मेरिट के आधारपर दाखिले दिया जाएगा। इसके लिए पांच हजार छात्रों का पूल बनाया जाएगा।इसी पूल से मेरिट तैयार होगी और इसके बाद उन्हें कॉलेजों में खाली सीटोंपर प्रवेश दिए जाएंगे। रूहेलखंड विश्वविद्यालय कॉलेज आवंटित करने केदौरान ही अभ्यर्थियों से फीस जमा करा लेगा। दाखिला न लेने की स्थिति मेंअभ्यर्थियों की फीस वापस नहीं होगी, जब्त कर ली जाएगी।बीएड सत्र 2011-12 की दूसरी काउंसिलिंग केबाद खली सीटों पर दाखिले के लिए 5000 अभ्यर्थियों का पूल बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय जल्द ही इस संबंध में सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराएगा। इन 5000 अभ्यर्थियों को मेरिट से अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 16 अगस्त के बाद शुरू होगी। नोडल अधिकारी डॉ. बीके पांडेय ने बताया, साइंस की 1000 सीटें बची हैं, जबकि आर्ट की अब कोई सीट खाली नहीं हैं। पूल में पंजीकृत विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहले ही दिन बीएड फीस 51250 रुपए का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के नाम देय होगा। यह धनराशि दाखिले के बाद संबंधित विश्वविद्यालय/ कॉलेजों को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET