U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Agra:दुर्घटना में एमपी के तीन लोगों की मौत, छह घायल
  Tags: 3 DEAD IN ACCIDENT
News source: UP Samachar Sewa
blised on : 03 August  2012, Time:  18:09
 

आगरा, 3 अगस्त। (उप्रससे)। सिकन्दरा थाना क्षेत्र में आज सुबह क्वालिस और ट्रक की टक्कर में मध्य प्रदेश के निवासी तीन लोगों की मौत हो गई तथा छङ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना क्वालिस के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकारने पर हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक के ऊपर हाइ टेंशन तार गिरने से वह धू धू कर जल गया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद अन्तर्गत पिपरीबूथ निवासी कुछ लोग क्वालिस नंबर एमपी 37 बी-0451 में सवार होकर आगरा आये थे। सिकन्दरा थाना क्षेत्र में आज सुबह क्लाविस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई तथा दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक के चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया तो वह हाई टेंशन तार के पोल से टकरा गया। इसके टार टूटकर ट्रक के ऊपर गिर गया। तार गिरने के कारण ट्रक धू धू कर जल गया। उधऱ ट्रक की टक्कर से क्वालिस सवार तीन लोगों पिपरीबूथ निवासी केशव सिंह, बिहारी सिंह और क्वालिस चालक की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्रभा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

Some other news stories

 
Kanpur Dehat: हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत, डेढ़ दर्जन घायल Kanpur Dehat: गो हत्या पर तनाव,पुलिस लापरवाह
Faizabad: साम्प्रदायिक विवाद में पथऱाव, आगजनी Bareilly: दूसरे दिन भी हिंसा, गोली से एक की मौत,, कर्फ्यू जारी
Cancer Medicine का परीक्षण न कराने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज जेलों में लगेंगे पीसीओ-कारागार मंत्री

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET