U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

बेटे ने मां-बाप की हथौड़े से हत्या कर दी, गिरफ्तार
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Banda
Publised on : 07 Augast 2016,  Last updated Time 21:12

बांदा, 07 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। जिले के थाना जसपुरा क्षेत्र में एक वयक्ति ने अपनी माता और पिता की हथौड़ी से चोट पहुचाकर हत्या कर दी। हत्याभियुक्त के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने हत्याभियुक्त पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना जसपुरा पर बीती रात्रि में शिवशरण निवासी कस्बा व थाना पैलानी जनपद बांदा ने थाना जसपुरा पर लिखित तहरीर दी कि उसका बड़ा भाई शिव बरन अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था जिससे वह अपने मायके चली गयी थी । भाई शिवबरन माता पिता के साथ थाना जसपुरा क्षेत्र में ग्राम शंकर पुरवा में रहता था और खेत अपने नाम कराने का दबाव डालता रहता था । इसी बात को लेकर शिवबरन द्वारा माता श्रीमती चुनकी उम्र 65 वर्ष व पिता रामदास उम्र 70 वर्ष की हथौड़े से चोट पहंुचा कर हत्या कर दी गयी।
इस संबंध में थाना जसपुरा पर मु0अ0सं0 82/16 धारा 302 भादवि बनाम शिवबरन का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त हथौड़े के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET