U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
होटल ताज का बिल भुगतान कर साख बचाने की भाजपा की कोशिश
-सर्वेश कुमार सिंह-
Tags:  

Publised on : 09  December  2011       Time 12: 30    

 कार्यकारिणी बैठक म आये मुख्यमंत्रियों के खर्चों के भुगतान का मामला

लखनऊ, 08 दिसम्बर । (उप्रससे)। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में आये भाजपा शासित रायों के मुख्यमंत्रियों के खानपान व्यय का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पार्टी अपने मुख्यमंत्रियों के खर्चों का भुगतान करने से हुई चूक से अब उबरने का प्रयास कर रही है। इसी लिए पार्टी ने आज बिलों का भुगतान होटल ताज को कर दिया है। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह द्वारा दी गई है।

ज्ञातव्य है कि 2 से 4 जून 2011 तक राजधानी में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ पार्टी शासित रायों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। भैठक शुरु होने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने घोषणा की थी कि पार्टी के नेताा राय सरकार से किसी भी प्रकार का प्रोटोकाल नहीं लेंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी शासित रायों के मुख्यमंत्री होटल ताज में ठहरेंगे और उनके सभी खर्चों का भुगतान पार्टी द्वारा किया जाएगा। इसी योजना के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बिहार के उपमुख्यमंत्री होटल ताज मे ठहरे थे।

किन्तु आश्चर्य की बात है कि छह माह बीतने के बाद भी पार्टी ने मुख्यमंत्रियों के आतिथ्य क े खर्चों के बिलों का भुगतान होटल ताज को नहीं किया। इसके बाद मामला राय सरकार की संज्ञान में आने पर तूल पकड़ गया। ज्ञातव्य है कि पार्टी के नेताओं ने होटल में रहने के दौरान भारी खर्चे किये। उधर जब यह मामला मीडिया में उछला तो पार्टी में हड़कंप मच गया। पार्टी को इसका कोई जबाव नहीं सूझ रहा है। क्योंकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने स्वयं घोषणा की थी कि उनके नेता राय सरकार का प्रोटोकाल और आतिथ्य स्वीकार नहं करेंगे। इस मामले पर पार्टी की छवि बिगड़ती देख भाजपा ने आज होटल ताज के बिलों का भुगतान करने का दावा किया है। बिलों के भुगतान की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने दी है।

            प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा आज ताज होटल का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया गया है। इस सामान्य विषय को अनायास मुद्दा बनाकर भाजपा की छवि पर ठेस पहुंचाने का प्रयास भर है। मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर हैं और पद के अनुरूप उसकी सुरक्षा एवं अन्य सुविधाएं अनुमन्य होती हैं और यह व्यवस्था सभी स्थानों पर होती है। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्रीमती सुषमा स्वराज एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा अरूण जेटली भाजपा संसदीय दल के नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एवं अनेक पूर्व मुख्यमंत्री आदि नेताओं ने उ0प्र0 सरकार से किसी भी प्रकार का अनुमन्य प्रोटोकाल की सुविधा नहीं ली है। जहां तक मुख्यमंत्रियों के बिलों का भुगतान है। वो संवैधानिक रूप से राज्य के अतिथि होते हैं। परन्तु यह सरकार मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को भी राजनीति करने का अखाडा बनाने पर तुली है। भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चारों खाने चित हो चुकी बसपा व कांग्रेस ओछे हथकंडे अपना रही है।

राजेश राय के पिता के निधन पर भाजपा ने सोक व्यक्त किया

लखनऊ, 08 दिसम्बर । (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने सहायक निदेशक सूचना विबाग राजेश राय के पिता एवं श्रीमती कुसुम राय (सांसद,राज्य सभा) के श्वसुर रामप्यारे राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, राष्ट्रीय नेता साध्वी उमा श्री भारती, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन ने स्व0 राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। स्व0 राय के निधन की सूचना पाकर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी  भावभीनी श्रंध्दाजलि अर्पित की।

            स्व0 राय के निधन पर भाजपा मुख्यालय पर एक शोक सभा हुई। शोक सभा में स्व0 राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें समाजसेवाी एवं कर्तव्यनिष्ठ बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। शोक सभा में प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विजय बहादुर पाठक, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह राणा, मीडिया सहप्रभारी मनीष दीक्षित, भारत दीक्षित, अशोक तिवारी, चौ0 लक्ष्मण सिंह, दिनेश दुबे, कृष्णदत्ता तिवारी, बैरिस्टर सिंह, मैथिलीशरण शुक्ल, आशुतोष मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

News source:   

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET