U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
खुफिया कैमरों की निगरानी में हापुड़ के पीजी स्टूडेंट्स
Tags:  

Publised on : 09  December  2011       Time 12: 20    

हापुड, 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। एसएसवी पीजी कालेज में अब छात्रों की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी। कालेज र्प्रशासन ने कालेज में 9 सीसीटीवी कैमरे लगाये है। इसके माध्यम से छात्रों पर विशेष नजर रखी जायेगी। शहर के प्रमुख को एजुकेशन एसएसवी पीजी कालेज में छात्रा के साथ कथित रैगिंग मामला काफी चर्चित रहा था। क्योकि मामला शैक्षिक सत्र 2011-2012 के शुरू होने के दो माह बाद ही हुआ था। हालांकि बाद में कालेज की एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से छात्रो को अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया।इसके बाद छात्र छात्राओं को चेतावनी देकर माफ कर दिया गया था। तभी से कालेज प्रशासन छात्रो ंपर विशेष नजर रखने की योजना बना रहा है। अब प्रशासन द्वारा कालेज गेट, पुस्तकालय, चीफ प्रोक्टर आफिस, बीएड विभाग सहित छात्र छात्राओ के पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। यह जानकारी कालेज प्रशासन के प्राचार्य डा0 राजेन्द्र कुमार ने दी।

सीओ आवास व पुलिस चौकी के पास फैक्ट्री से लाखों की लूट

हापुड, 09 दिसम्बर। (उप्रससे)जनपद में बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हो गये है कि पुलिस कोतवाली व पुलिस चौकी के निकट लूट की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूकते। बीती रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशोंने पिलखुवाक्षेत्र में पुलिस चौकी व सीओ आवास के निकट नामदेव प्रिन्टसफैक्ट्री पर धावा बोलकर चौकीदार को बंधक बनाकर वहां सेकरीब 6लाख रुपये की चादरें लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक लूट का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

   जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी योगेश नामदेव की थाना पिलखुवाके बजरंगपुरीक्षेत्र में मारवाडी पुलिस चौकी से मात्र 100कद व सीओ आवास से 300कदमों की दूरी पर नामदेव प्रिन्टस फैक्ट्री संचालित है। मंगलवार की शाम फैक्ट्री में काम करने वाले सभी मजदूर अपने अपने घर चले गये। रात्रि में करीब दो बजे आधा दर्जन से अधिक सशस्त्रधारी बदमाशों ने कूमलकर फैक्ट्री में प्रवेश कर वहां तैनात चौकीदार को हथियारों से आतंकित कर बंधक बना लिया। और एक घंटे तक फैक्ट्री में तैयार व कच्चा माल लूटकर फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर चौकीदार ने लूट की घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक व पुलिस को दी। जिसके बाद भी पुलिस ने तीनघंटेबाद घटना स्थल का निरीक्षण किया।फैक्ट्री मालिक योगेश नामदेव व वस्त्र व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश फैक्ट्री से लगभग 1200तैयार(प्रिन्ट) तथा 1000चादरें कोरी लूटकर ले गये। जिनकी कीमत 6लाख रुपये से अधिक है।बुधवार की सुबह फैक्ट्री में लूट की सूचना मिलने पर मौके पर कपडा व्यापार संघ के पदाधिकारी एकत्र हो गये। घटना से क्षुब्ध होकर व्यापारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कपिल देव के पास पहुंचे,तो उन्होंने व्यापारियों को समझाने के स्थान पर उन्हें धमकाते हुए फैक्ट्रियों में सीसीटीवीकैमरे लगाने की नसीहत दी। जिससे व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है।

पत्रकार की मोटर साइकिल चोरी

हापुड, 09 दिसम्बर। (उप्रससे) गढ रोड स्थित सिद्धार्थहोटल के बाहर से वाहन चोर पत्रकार आरिफ अंसारी की काले रंग की हीरोहोंडा स्पलेंडरमोटर साइकिल मंगलवार की देर शाम चोरी कर ले गये। जिसकी आस पास तलाश की,लेकिन मोटर साइकिल का पता नहीं चल सका। पीडित ने अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

News source:   

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET