U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

नोटबंदी के फैसले के विरोध में सपाईयो ने किया प्रदर्शन
Tags: Modinagar
Publised on : 01 December  2016,  Last updated Time 18:12
मोदीनगर 01 दिसम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी के सदस्यां प्रदर्शन किया और लोगों की परेशानी को देखते हुए केन्द्र सरकार से फैसले को वानस लिए जाने की माग की।जैसा कि ज्ञात है कि गत 8 नवंबर रात्री को प्रधानमंत्री ने 1000 और 500 के नोटो को अमान्य घोषित कर दिया थे।तब से लेकर पूरा देश बैंक और एटीएमो के सामने लगा हुआ।कैश की कमी के चलते होने वाली परेशानी के चलते अब तक बहुत से लोगों की मौत हो गई।इसके अलावा पूरे देश में काम धंधे और व्यापार पूरी तरह से ठप्प हो गए हैं।सरकार के फैसले के विरोध में समाजवादी मजदूर सभा के अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में दर्जनो की संख्या में सपाईयों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले को वापस लिए जाने की मांग की।विधानसभा अध्यक्ष मनवीर गुर्जर ने बताया कि केन्द्र सरकार का तुगलकी फरमान पूरे देश के लिए भारी पढ गया है।प्रधानमंत्री ने रातोंरात लोगां को उनकी मेहनत की कमाई से महरूम करके उनकां बैको के सामने लाइनां में लगा दिया।इसलिए सपाईयां ने महामहिम राष्ट्र्पति के नाम संबोधित ज्ञापन नोटबंदी के फैसले को वापस लिए जाने की मांग की।ज्ञापन देने वालां में सुनील शर्मा बुद्धप्रकाश त्यागी मनीष अग्रवाल जयशर्मा अजय सैनी मोनू प्रदीम बोस आदि थे।

कैश निकासी मे धांधली का लगाया आरोप
मोदीनगर।कोतवाली क्षेत्र की गोविन्दपुरी स्थित सिंडीकेट बैंक के स्टाफ पर कैश निकासी में धांंधली का आरोप लगाया।बैक के खाताधाकरो की शिकायत है कि बैक के कैश होने के बाद भी बैक स्टाफ के लोग लाइन में लगे लोगों को पैसे नही देते है।जबकि अपनी पहचान के लोगों को मनमाने तरीके से पैसे देते हैं।जब लाइन मे ंलगे लोग अपने बैक के स्टाफ का विरोध करते है तो बैको कर्मी उन्हें धक्के देकर निकल देते है।कालौनी के लोगों ने बैक के स्टॉफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET