अलीगढ़,
04 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।
बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसा नहीं निकलने के कारण
एक पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे खुशियों के
घर में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार बरौली निवासी
पन्ना लाल के बेटे की छह दिन बाद शादी है। वह कई दिनों
से बैंक से पैसा निकालने की कोशिश कर रहा था। किन्तु
बैंक से पैसा नहीं निकलने के कारण सदमें मे उसे हार्ट
अटैक हो गया।
आग से झुलसी
महिला की मौत
उधर नोट बंदी के बाद खुद को आग के
हवाले करने वाली महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल
में मौत हो गई। ज्ञातव्यहै कि शाहजमाल इलाके की महिला
ने गत 20 नवम्बर को नोटबंदी के बाद परेशान होकर आग लगा
ली थी। उसे गंभीर हालत मे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल
में भर्ती कराया गया था।
|