गोरखपुर,
04 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।
दो हजार रुपये के जाली नोट के साथ दो लोगों को
गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक नकली नोट मिला
है। गिरफ्तार युवक कैम्पियरगंज में बिजली उपकरण की
दुकान पर जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहा था। युवक की
गिरफ्तारी के बाद एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया
है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया
युवक इसी कस्बे कैम्पियरगंज का रमजान है। उसने बताया
कि उसे सलमान ने जाली नोट दिया था। पुलिस ने रमजान के
बयान के आधार पर सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
|