U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

 

2018 तक एक भी गांव, मजरा बिना बिजली के नहीं रहेगा - डा0 महेश शर्मा

Tags:  Aligarh, BJP
Publised on : 04 December  2016,  Last updated Time 20:10
लखनऊ 04 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा के झांसी से चलकर अलीगढ़ पहुंचने पर लोग भाजपा के साथ सत्ता परिवर्तन करने के लिए उमड़ पड़े। केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़कर उ0प्र0 की खुशहाली के लिए भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा में सभा को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था बदलनी चाहिये। 15 साल आपने इस व्यवस्था को नजदीक से देखा है। रानी के पेट से राजा बन कर पैदा हुये राजीव गाँधी, राहुल गाँधी, गाँधी-गाँधी-गाँधी। 67 साल कॉंग्रेस जाति-बिरादरी, अपर कास्ट-लोवर कास्ट को बांटकर राजनीति करती रही है। आज भी उत्तर प्रदेश के 24000 गाँव में बिजली नही है। आपके पीएम ने कहा है कि 2018 तक एक भी गाँव व उसका मजरा बिना बिजली के नही रहेगा। यह आपके पीएम की ताकत है। आपके पीएम ने फसल बीमा योजना किसान के लिये चलायी है। एक लाख रुपये की बीमा की फसल का बीमा 1500-2000 में हो जाता है। बीज न उगने पर पूरे पैसे मिलते है। बीज लगाया कीडे़ लग गये तो भी बीमा के पूरे पैसे मिलते है। फसल कट गयी और 15 दिन में खराब हो गयी तो भी बीमा के पैसे मिलते है। एक रुपये महीने में 2 लाख का गरीब किसान का बीमा होता है यह व्यवस्था किसके लिये है, यह गरीब के लिये, किसान के लिये है, जवान के लिये बीसौ साल से वन मंैन-वन रैंक पेंशन की लडाई हो रही थी, हमारी फोर्स में 80 प्रतिशत बेटे किसानों व गरीबों के है। 20 साल से कॉंग्रेस वन रैंक-वन पेंशन का राम अलप्प रही थी। हमारी सरकार ने वन मैंन-वन रैंक पेंशन तुरंत जारी कर दी। मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि 67 साल में कॉंग्रेस ने व्यवस्था परिवर्तन नही किया। गाँधियो से ऊपर उठकर कॉंग्रेस में कोई कुछ देख नही सकता है। किसान बीमा फसल योजना के तहत किसानों को फसलों का मुआवजा मिल रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश में चाचा भतीजे की लडाई में उत्तर प्रदेश में इसका लाभ नही मिल रहा है। आपने मोदी जी को 2014 में जो सरकार केन्द्र में बनायी है ? अपनी पार्टी में फैसले पार्लियामेंट बोर्ड लेता है कोई एक नेता या एक आदमी नहीं। हमें उत्तर प्रदेश में अपना विधायक अपना सांसद अपना सीएम बनाना चाहिये जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सके।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET