U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

 

लोकदल के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना सिंह की पत्नी भाजपा में शामिल, रीता जोशी ने समर्थकों को शामिल कराया

Tags:  Lucknow, BJP
Publised on : 04 December  2016,  Last updated Time 19:19
लखनऊ 04 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बड़ी संख्या में विधायक, पूर्व विधायक तथा अनके जनप्रतिनिधियों को भाजपा परिवार में शामिल किया। 
भाजपा परिवार की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से आज कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री इन्द्रपाल सिंह, कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ममतेश शाक्य, सपा के पूर्व विधायक आनन्द प्रकाश लोधी फतेहपुर, गाजियाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजीत पाल त्यागी, भरत सिंह प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री, लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्व0 मुन्ना सिंह चैहान की पत्नी श्रीमती शोभा सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व उपाध्यक्ष बाराबंकी के राकेश सिंह, गोरखपुर से श्रीमती स्मिता चंद, अनुसूचित जाति जन जाति आयोग उ0प्र0 के सदस्य तथा ब्लाक प्रमुख सांड़ी, अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ हरदोई व धोबी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पी0के0 वर्मा, शाहाबाद हरदोई के ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, इलाहाबाद से कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा पूर्व छात्र नेता अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह, हरगांव कैन युनियन के चेयरमैंन गिरीश चन्द्र मिश्रा, लोकाधिकारी संगठन के आलोक मिश्रा, बीडीसी सदस्य महौली अवधेश मिश्रा, बीडीसी सदस्य हरगांव रमाशंकर अवस्थी, युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, समाजिक कार्यकर्ता आदित्य सिंह तथा फैजाबाद के सर्वजीत सिंह ने सदस्यता ग्रहण की।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा0 रीता बहुगुणा जोशी जी के समर्थकों में से ढेड़ सौ से अधिक लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य से आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गोरव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव यूपीसीसी, मानस शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई, उमेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रवि दूबे, अजय मिश्रा, अजीत भास्कर, राकेश मिश्रा पूर्व महामंत्री, परमात्मा प्रसाद सिंह पूर्व विधायक, रामेश्वर शर्मा, प्रो0 रामदरस पाण्डेय पूर्व सचिव, पं0 निधेश शर्मा राष्ट्रीय बेरोजगार मानव समाज, गोवर्धन राय, शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्रीमती रश्मि जायसवाल, श्रीमती निर्मला त्रिपाठी, जयवीर सिंह पाल प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, विजय बहादुर सिंह, महेश बाल्मिकी, श्रीमती उषा रानी, सुनील दास ने भी सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ जिला/शहर के पदाधिकारी डा0 आरएन त्रिपाठी उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, जे0पी0 बाजपेयी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, आशीष भट्नागर महासचिव, विजय पुरसवानी पार्षद इलाहाबाद सहित 18 पार्षदों एवं वार्ड अध्यक्ष, 75 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यो ने भी सदस्यता ग्रहण की। श्रीमती रूपा देवी, मुकेश मनवानी वार्ड अध्यक्ष, नितिन दूबे, मनोज लोधी एवं बेरोजगार मानव समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने बीजेपी में विलय किया, जो प्रमुख लोग श्री भट्ट अरूण राय मुन्ना, राम संजीवन केवट, सचिव शर्मा, जय बहादुर यादव आदि सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET