U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

 

प्रतापगढ़ आई बारात से बोलैरो चोरी

Tags:  Pratapgarh,
Publised on : 04 December  2016,  Last updated Time 19:18
प्रतापगढ़, 4 नवंबर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। कुमारगंज फैजाबाद से प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना के भिटारा गाँव आई बारात से शनिवार की मध्य रात में एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई।  सूचना मिलने पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बारात भिटारा गाँव में त्रिभुवन सिंह के यहाँ आयी थी। बारात के विश्राम स्थल में खड़ी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी नंबर यूपी-42 डी 0068 शनिवार को कुमारगंज फैज़ाबाद से बारात लेकर आई थी। गाडी ड्राइवर बारात के साथ जनवासे में गाड़ी खड़ी कर सो रहा था। रात्रि के अँधेरे का फायदा उठाकर किसी ने गाड़ी गायब कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बारातियों में खलबली मच गयी। सूचना मिलने पर बाघराय पुलिस ने  मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया। गाड़ी की चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। जाँच पड़ताल की जा रही है। गाड़ी मालिक का नाम रामशंकर यादव, कुमारगंज, फैज़ाबाद बताया गया है।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET