चेन्नई,
06 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की
प्रमुख जे.जयललिता का सोमवार को मध्यरात्रि
में निधन हो गया। वे 68 साल की थीं।
उन्होंने रात लगभग सवा बारह बजे अपोलो
अस्पताल में अन्तिम सांस ली। जयललिता के
निधन का समाचार टाइम्स आफ इण्डिया डाट काम
ने रात करीब 12.25 बजे जारी किया।
कु. जयललिता के
निधन की सूचना के बाद अपोलो अस्पताल जाने
वाले सभी रास्तों की नाकेबंदी कर दी गई
है। चिकित्सालय के बाहर भारी संख्या में
पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि उनके
आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
उधर सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने स्थिति
की समीक्षा और आगे निर्णय लेने के लिए
बैठक शुरु कर दी है। जयललिता तमिलनाडु में
बेहद लोकप्रिय नेतां रही हैं। उनके निधन
की सूचना सार्वजनिक होने के बाद राज्य में
हिंसा होने की आशंका है। राज्य की स्थिति
पर केन्द्र सरकार भी नजर रखे हुए है।