U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

कन्नौज में पकड़े गए दो घुमन्तु गिरोह
Tags: Kannoj, Criminal gang arrest
Publised on : 05 December 2016,  Last updated Time 22:19

कन्नौज, 05 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो घुमन्तू गिरोहों के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर वारदात करते थे और रात में ही काफी दूर निकल जाते थे। गिरोह पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, आगरा, रामपुर, संभल, इटावा, अलीगढ़ हरदोई, बाराबंकी आदि जिलों में वारदातें कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी. ने बताया कि कन्नौज जिले में अपराध नियंत्रण हेतु अपनायी गयी रणनीति के सार्थक नतीजे सामने आये है। जिले में दो बड़े अन्र्तराज्जीय घुमन्तू गिरोहो पर भी शिकंजा कसा गया है, जिनसे विभिन्न जिलो मे हुई चोरी व डकैती की घटनाओं का खुलासा हुआ है। विगत 18 अगस्त, 2016 को पुलिस टीम द्वारा 5 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा फरूखाबाद, मैनपुरी, कासगंज व एटा जनपदो में अपराध किया जाना स्वीकार किया गया है। अमावस्या की अंधेरी रात को इस गिरोह के 5-6 लोग कई जिलो में घूमने के बहाने निकल जाते थे और घटना करने वाली जगह के आस-पास से आरी, छेनी, पॉलीथीन आदि खरीद कर गांव या शहर में किनारे बने मकान कों चिन्हित कर आधी रात को घटना को अंजाम देते थे।
इसी प्रकार एक अन्य मुठभेड़ में 7 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा मुरादाबाद, संभल, आगरा, अलीगढ़, हरदोई, रामपुर, इटावा, बाराबंकी जिलो मेें अपराध किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्तगण बसो या ट्रेन द्वारा घटना करने वाले जिले में सुबह-सुबह पहुंचकर रैकी करते थे फिर समय बिताने के लिये पिक्चर हॉल या शहर के बाजारो में घूमते थे। सायंकाल खा-पीकर यह लोग आस-पास छिप कर अर्धरात्रि को चिन्हित घरो में घुसकर नगदी व जेवरात लूट लेते थे। घर के लोगों द्वारा विरोध करने पर गम्भीर चोट पहुंचाते अथवा उसे मार देते थे तथा घटना के बाद यह लोग वह स्थान भी छोेड़ देते थे।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET