U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

तहसील दिवस में आयी 15 शिकायत, निस्तारण एक नही
Tags: Hapur News
Publised on : 07 December 2016,  Last updated Time 19:34

हापुड़, 07 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए लगने वाले तहसील दिवस किस प्रकार शो मात्र बनकर रह गये हैं इसकी स्थिति देखनी हो तो यहां हापुड़ की पालिका के सभागार में आयोजित तहसील दिवस की स्थिति देखी जा सकती है। जहां तमाम सरकारी अमले व आला अधिकारीयों की मौजूदगी में आयी कुल 15 शिकायतों में से किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नही हो सका। सवाल उठता है कि अन्य आवश्यक सरकारी कार्यो को छोड़कर एैसे आयोजनों में बैठने वाले सरकारी अधिकारियों का समय क्यों बेकार किया जा रहा है। जबकि फरियादी अपनी शिकायते तो सीधा संबंधित अधिकारीयों के पास लेकर जाते ही हैं। फिर क्यों नही उन्ही अधिकारीयों को सख्ती के साथ शिकायतों का निस्तारण समय से करने के लिए कहा जाता है। जिससे फरियादी व अधिकारी दोनों के समय व पैसे की बचत होगी। और सरकारी कार्यालयों में रूके हुए कार्य भी आगे बढ़ेगें।

बैंक की धोखाधड़ी के खिलाफ विधवा ने लगाई डीएम से गुहार
हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट निवासी स्व0 सुनील त्यागी की विधवा माधुरी त्यागी ने आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारीयों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यहां नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में पंहुची बैंक की धोखाधड़ी से पीड़ित माधुरी त्यागी ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि गत सितंबर माह की 21 तारीख को उसके पति सुनील का लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। जिसके बाद बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारीयों ने मिलकर नकली एटीएम के जरीये सुनील के खाते में जमा लगभग अटठारह लाख रूपये निकाल लिये। सुनील की विधवा माधुरी ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मामले की जांच कर दोषी बैंक कर्मचारीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व उसकी रकम वापिस दिलवाने की गुहार लगायी है।

विधुत विभाग की मनमानी पर रालोद ने की बैठक
गढमुक्तेश्वर- राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव प्रौ0 अब्बास अली की अध्यक्षता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रौ0 अब्बास अली ने कहा कि विधुत विभाग भ्रष्टाचार के चलते पूरी तरह से अनैतिकता पर उतर आया है। और जनपद में किसानों के घर अनाप शनाप व झंूठे बिल भेज रहा है और बिल जमा न होने पर कनैक्शन काटने का कार्य कर रहा है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। उन्होने जिला प्रशासन को भेजे एक मांग पत्र के जरीये मांग करते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में किसानों की विधुत समस्या का निराकरण नही किया गया तो पार्टी के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन को मजबुर होगें। बैठक में चै0 बोविन्द्र सिंह, हरीश एडवोकेट, हापुड़ शहर अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, लक्ष्मण शर्मा, प्रमोद सैनी, धर्मपाल सिंह, गोपाल बाबा, देवीदास कश्यप, पंकज शर्मा, सचिन शर्मा, राजकुमार एडवोकेट व रामनाथ सिंह आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET