U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

पारदर्शी होगी सार्वजनिक वितरण प्रणाली- अखिलेश
24 दिसम्बर की रैली को किया रद्द
Tags: CM Akhilesh Yadav
Publised on : 08 December 2016,  Last updated Time 21:19

लखनऊ, 08 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां लोक भवन में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सप्लाई (ई-पीओएस) मशीन योजना का शुभारंभ किया। टाटा ट्रस्ट के सहयोग से प्रदेश की 675 दुकानों में इस आधुनिक तकनीकि का संचालन किया जायेगा। इससे सार्वजनिक राशन दुकानों में गड़बड़ी खत्म होगी साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आयेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हम इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी इसकी शुरूआत शहरी क्षेत्र से हो रही है। बाद में यह गांवों तक भी पहुंचेगा। रतन टाटा का नाम सदियों पुराना है। खुशी की बात है कि प्रदेश सरकार को उनसे जुड़ने का मौका मिला। गरीबों तक लाभ पहुंचाने का सपा सरकार का पूरा प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘मैं समझता हूं कि रतन टाटा का उप्र से गहरा रिश्ता बनता जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों की तकलीफ जानकर ये फैसला लिया। लोग चाहते हैं कि सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली अच्छी हो। स्वास्थ्य बेहतर होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। आने वाली पीढ़ी स्वस्थ हो, ये हमारी कोशिश है। अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हम शहरों को 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं। गांव-गांव एंबुलेंस सुविधा पहुंच रही है। डायल-100 से पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया। गरीबों के लिए फ्री स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। सपा सरकार हर क्षेत्र मे काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पेंशन में भी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया। समाजवादियों ने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। लैपटॉप इतने बांट दिए हैं कि किसी प्रदेश में इतने लैपटॉप नहीं बांटे गए। लोग सपना दिखा रहे हैं और हम काम कर रहे हैं।
इस मौके पर मौजूद टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। अखिलेश यादव प्रदेश में नित नये विकास कर रहे हैं। इनसे जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में लम्बे समय तक साझेदारी का आशा से काम कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि देश सरकार टाटा ट्रस्ट के सहयोग से इस परियोजना को लखनऊ नगर की 675 राशन की दुकानों पर चला रही है। जहां ई-पीओएस मशीन के माध्यम से लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद परियोजना का चरणबद्ध विस्तार करने का फैसला किया गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले की कुछ नगर पंचायतों के साथ कुछ ग्रामीण इलाकों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्रिमण्डल के सदस्य अभिषेक मिश्रा, शिव प्रताप यादव, हेमराज वर्मा, सांसद डिम्पल यादव सहित मुख्य सचिव राहुल भटनागर, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग नवीन चन्द्र बाजपेयी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, सचिव मुख्यमंत्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, खाद्य आयुक्त अजय चैहान, टाटा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आर0 वेंकटरमनन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने राजभवन में राज्यपाल रामनाईक से भी मुलाकात की।
 

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा  
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET