U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

मार्च- अप्रैल में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से
Tags: UP Assambaly election
Publised on : 08 December 2016,  Last updated Time 20:53

लखनऊ, 08 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव की तिथियां अब आगे बढ सकती हैं। यह चुनाव अब 15 मार्च के बाद ही होने के आसार है। क्योंकि यूपी बोर्ड परीक्षा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षाएं 16 फरवरी से आरंभ होने जा रही है। इस तरह जनवरी के अंत में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के आसार है।
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हर कोई परेशान है कि यह चुनाव कब होंगे। कुछ लोगों का कहना है कि यह चुनाव 2012 की तरह फरवरी मार्च के होंगे। तो कुछ का मार्च अप्रैल में। लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि आज घोषित कर दी गयी। यह परीक्षाएं 16 फरवरी से आरंभ होगी जो करीब एक माह तक चलेंगी। यानी इसके बाद ही यहां चुनाव होंगे। हालाकि इस चुनाव के आगे बढने का कारण नोटबंदी भी बताया जा रहा है।
वहीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश और अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था दलजीत चैधरी को दिल्ली तलब कर लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त इन अधिकारियों के साथ कल ही बैठक करेंगे।
दूसरी ओर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केन्द्र में सत्ताधारी दल नोटबंदी की वजह से आम आदमी को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर चाहेगा कि देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में राज्य विधानसभा के चुनाव अन्य चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्य विधानसभाओं के चुनाव के बाद हों ताकि लोगों के मन से इन दुश्वारियों का असर कम हो जाए। गौरतलब है कि राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री समेत अनेक केन्द्रीय मंत्री इसी सूबे से सांसद हैं।

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा  
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET