U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

बैंक की लाइन में लगे एक और बुजुर्ग की मौत
 
Tags: # Demonetisation, Pratapgarh
Publised on : 09 December 2016,  Last updated Time 07:38

प्रतापगढ़, 09 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। मान्धाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार में शुक्रवार को रुपया निकालने के लिये लाइन में लगे बुजुर्ग की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई, जिससे बैंक में हड़कंप मच गया।
मान्धाता थाना क्षेत्र के खरवई गाँव के रहने वाले बुजुर्ग जगत नारायण त्रिपाठी शुक्रवार को स्थानीय देल्हूपुर बाजार की बैंक आफ बड़ौदा शाखा में अपनी पेन्शन के लिये लाइन में लगे थे। घण्टों खड़े रहने के बाद उन्हें तकलीफ होने लगी और देखते ही देखते उनके सीने में दर्द हुआ और वे गश खाकर गिर पड़े। डाक्टरों के पास ले जाने पर उन्होंने बताया कि जगत नारायन त्रिपाठी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
जगत नारायण त्रिपाठी की मृत्यु की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक बुजुर्ग सुबह से ही अपनी पेन्शन का पैसा निकालने के लिये लाइन में लगे था। देल्हूपुर इलाके के खरवई गाँव के रहने वाले थे मृतक जगत नारायण त्रिपाठी एक रिटायर्ड अध्यापक थे और मान्धाता के अमर उजाला प्रतिनिधि अद्वैत दशरथ तिवारी के पिता थे।
 

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा रिश्वत के लिये दबाव बनाने वाला शिक्षक नेता निलंबित
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET