लखनऊ,
10 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।
राजधानी के आईआईएएम के समीप धैला में गोमती
नदी मे मूर्ति विसर्जन करने गए पांच लोग
डूब गए। डूबे हुए लोगों के परिजनों ने शव
नहीं मिलने पर सीतापुर रोड जाम करके
प्रदर्शन किया। प्रदर्शन खुलवाने के लिए
पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
जानकारी के अनुसार
धैला पुल के पास गोमती नदी मे मूर्ति
विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। इसमें
पांच युवक डूब गए। युवकों के परिजनों को
जब पता चला तो उन्होंने मढियांव थाना
क्षेत्र में जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को
पुलिस ने जमकरलाठियां भांजी। पुलिस महिलाओं
को भी जमकर पीटा। इससे सीतापुर रोड पर अफरा
तफरी का माहोल हो गया।