U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

यूपी से गरीबी और गुण्डाराज हटाएः मोदी
 
Tags: # Behraich Parivartan Rally, Narendra Modi, Prime Minister
Publised on : 11 December 2016,  Last updated Time 20:56

बहराइच, 11 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी से गरीबी और गुण्डाराज हटाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सपा और बसपा को हटाने के बाद ही विकास होगा। प्रधानमंत्री ने रैली को मोबाइल फोन के माध्यम से सम्बोधित किया क्योंकि उनका हैलीकाप्टर कम रोशनी होने के कारण यहां उतर नहीं सका।

रैली स्थल पर हैलीकाप्टर नहीं उतरने पर प्रधानमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के फोन पर काल करके रैली को सम्बोधित किया। मंच पर माइक के सामने मोबाइल लेकर मौर्य खड़े रहे। मोदी ने कहा कि सरकार उन लोगों के पीछे पड़ी है जिन्होंने काला धन इकट्ठा किया है। काला धन जमा करने वाले किसी भी हालत में बचेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की बेहतरी के लिए जी जान से जुटी है। उन्होंने कहा कि मैं जनता को उनका हक दिलाउगा। मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में थोड़ा समय जरूर लगेगा। किन्तु कानून के शिकंजे में भ्रष्टाचारी जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई से सपा और बसपा को दिक्कत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने कि लिए भाजपा की परिवर्तन रैली में भारी संख्या में लोग उमड़े थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्वांचल के जिलों से करीब दो से ढाई लाख लोग रैली स्थल पर पहुंचे थे। रैली में भारी जनसैलाब को देखकर भाजपा नेता उत्साहित हैं। उधर यहां मोदी का विरोध करने के लिए सपा ने उनका पुतला फूंकने की कोशिश की जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा रिश्वत के लिये दबाव बनाने वाला शिक्षक नेता निलंबित
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET