U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सौ बेघरों को मिला कंबलो का सहारा
Tags: #Modinagar
Publised on : 12 December 2016,  Last updated Time 19:36

मोदीनगर, 12 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। मोदीनगर।सर्दी की सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे कुदरत के कहर का सामना करते बेघर गरीबों को राहत प्रदान करने के लिए तहसील परिसर में कंबल वितरण कराया गया।जिसमें नायब तहसीलदार अर्चना शमर्रा के नेतृत्व में 100 से अधिक गरीबो को कंबल वितरित किए गए।बतादें कि पिछले एक हफते से जिस तरह से सर्दी के प्रकोप ने लोगों ने लोगां को होश उडाए हुए थे।और बेघर लोगों के लिए अलाव ना जलवाने के कारण प्रशासन को आलोचनाओं को सामना करना पड रहा था।लेकिन बीते दो दिनां में प्रशासन ने ना केवल अलावो की व्यवस्था करवा दी है बल्कि गरीबों के लिए कबल भी वितरित कराए है।कंबल पाकर गरीबो ने प्रशासन का आभार जताया।नायब तहसीलदार ने बताया कि आने वाले दिनां में कंबल वितरण के कार्यक्रम को आगे भी कराया जाएगा।इस अवसर पर नायब तहसीलदार के अलावा कानूनगों प्रभारी उत्तमप्रकाश शर्मा व लेखपाल आदि मौजूद थे।

राजचौपले को खोले जाने के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मोदीनगर।एक लबे अरसे से राजचौपले का कट बंद होने के कारण जाम और तमाम दूसरी तरह की दुश्वारियों का सामना कर रहे नगर के लोगां के लिए उम्मीद की किरण उस समय दी जब प्रमुख प्रशासिक अधिकारियो ने राजचौपले का निरीक्षण करके वर्तमान अवस्था का जायजा लिया।जैसा कि ज्ञात है कि मोदीनगर में जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नगर के प्रमुख चौराहे राजचौपले को बंद करा दिया था।लेकिन राजचौपले के बंद होने के बाद जाम की समस्या तो जस की तस बनी रही लेकिन चौपले के बंद होने के बाद राजचौपले से होकर जाने वाले नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगां को दिक्क्तो का सामना करना पड रहा था।इसलिए लगातार पिछले एक वर्ष से लगातार नगर की स्थानीय जनता अधिकारियो के सामने नगर राजचौपले के कट को खोले जाने की मांग कर रहे थे।लेकिन जनता की मांग के बाद भी अधिकारी राजचौपले के कट को नही खोल रहे थे।राजचौपले के कट को खोले जाने के मांग को लेकर दर्जन भर से अधिक गांव के लोगां को साथ लेकर मुहिम चला रही समाजसेविका पूनम चौधरी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि नगर के स्थानीय लोगां से अधिक आसपास के गांवो के किसानों को समस्या का सामना करना पड रहा था।खासतौर पर सर्दियो दिनों में गन्ने डालने के आने वाले किसानों के वाहनो को राजचौपला पार करने के लिए घूमकर आना पडना था ुनगर में खास कटो पर जाम लगता था।इसके अलावा घूमकर आने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं।इसलिए आशा करती है कि आने वाले दिनों पर प्रशासन नगर के लोगां की मांग का सम्मान करते हुए राजचौपले के कट को खोल देगा।

प्रॉपर्टी डीलर को लगाया 25 हजार का चूना
मोदीनगर।कोतवाली क्षेत्र में तेल मिल कालौनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार से अधिक रूपये निकाल लिए।बतादें कि तेल मिल निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुनील फतेवार जिनका स्थानीय बैक में खाता है।किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 25 हजारे से अधिक रूपये निकाल लिए हैं।जैसा कि ज्ञात है कि इन दिनों कैष क कमी के चलते एक साथ पैसे नही निकाल सकते हैं इसलिए कई बार करके उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं।पीडित डीलर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा रिश्वत के लिये दबाव बनाने वाला शिक्षक नेता निलंबित
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET