U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सभी दलों ने पिछड़ों के हितों पर किया कुठाराघात-शिल्पकार
Tags: #OBC Resrvation
Publised on : Last Updated on: 18 december 2016 , Time 19.23

लखनऊ,18 दिसम्बर 2016 । पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार कहा कि देश आजादी के पूर्व से साजिशों के कारण पिछड़ों को 1935 में सामाजिक न्याय, नौकरियों, व शिक्षा में आरक्षण तथा 1937 में राजनीतिक आरक्षण से वंचित कर दिया गया और आजादी के बाद अभी तक पिछड़ों को राजनैतिक आरक्षण व आर्थिक, सामाजिक लाभ नहीं मिल पाया है। पिछड़े वर्ग को भिन्न-भिन्न जातियों में बांटकर इनका सामाजिक, आर्थिक, मानसिक, राजनीतिक हत्या की गयी। उ0प्र0 की सपा सरकार पिछड़ों को गुमराह कर सिर्फ परिवार की सरकार बन अपनो को बढ़ाने व गैर यादव पिछड़ों को उनके अधिकारों व हिस्सों से वंचित करने का काम कर रही है।
श्री शिल्पकार ने कहा कि पिछड़ों की बदौलत 04 बार प्रदेश की सत्ता पर मायावती काबिज हुयीं लेकिन इन्होंने पिछड़ों का अहित ही किया। चुनाव के समय अपने को पिछड़ा, अतिपिछड़ा बताकर पिछड़ों का वोट हथिया प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ों के हित व कल्याण के लिए एक भी योजना लागू नहीं की। असल में देश, प्रदेश में जातियों को भ्रमित कर सत्ता पर काबिज रहने में भाजपा व कांग्रेस दोनों की नीति एक समान है। पिछड़ा विरोधी सभी दलों का परदाफाश करने के लिए पूर्व सांसद बाल कृष्ण चैहान द्वारा पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी का गठन किया गया है। जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
श्री शिल्पकार ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य पिछड़ों का हक हकूक दिलाना व उनको राजनीतिक हिस्सेदारी व सम्मान दिलाना है। बैठक में कई पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। श्री कृपाशंकर मौर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, जय सिंह चैहान को प्रदेश महासचिव व लखनऊ का जिला प्रभारी, यदुनन्दन चैहान को प्रदेश महासचिव व लखनऊ मण्डल का प्रभारी झम्मन लाल को प्रदेश सचिव बनया गया। पार्टी संगठन को गतिशील व मजबूत करने के लिए अध्यक्ष द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया। आगामी 31 दिसम्बर को अम्बेडकर पार्क आजमगढ़ में मण्डलीय रैली का आयोजन किया गया है। बैठक का संचालन श्री तेज करन ने किया। बैठक को सर्व श्री राम रतन चैहान, हरेन्द्र सिंह चैहान, अंकित कुमार, राम गोपाल चैहान, अनिल कुमार मौर्या, राम आसरे चैहान, संजय चैहान, विक्रम चैहान, आकाश सिंह पटेल, जय सिंह चैहान आदि ने भी सम्बोधित किया।

11 जीआरआर के ले.ज.विपिन रावत होंगे नए जनरल दलदल में फंस गया यूपी के विकास का पहियाः अमित शाह
बेहतर होगी प्रदेश की क़ानून व्यवस्था: धर्मेन्द्र यादव मोदीनगर में नोटबंदी के विरोध में तहसील का घेराव
महिला सिपाही के खाते में पहुंचे सौ करोड़ जनता विकास चाहती हैः अखिलेश यादव
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET